Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ताइवानी कंपनी Asus ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च किए हैं। इन हैंडसेट को ब्राज़ील में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 11:46 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन मैक्स शॉट और ज़ेनफोन मैक्स प्लस एम2 में स्नैपड्रैगन एसआईपी 1 है
  • ZenFone Max Shot में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • ZenFone Max Plus M2 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है

Asus ZenFone Max Shot, Max Plus M2 लॉन्च, जानें दाम

ताइवानी कंपनी Asus ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च किए हैं। इन हैंडसेट को ब्राज़ील में लॉन्च किया गया है। दोनों ZenFone मॉडल दुनिया के शुरुआती हैंडसेट हैं जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन सिस्टम इन पैकेज (SiP) के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट की बिक्री ब्राज़ील में शुरू हो गई है। लेकिन इन फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 एक जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं, इनमें वाइड डिस्प्ले नॉच और 6.26 इंच की स्क्रीन हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि असूस ब्रांड के दोनों ही फोन 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर के साथ उतारे गए हैं।
 

Asus ZenFone Max Shot, ZenFone Max Plus M2 कीमत

Asus Brazil के मुताबिक, ज़ेनफोन मैक्स शॉट के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम करीब 25,800 रुपये है। इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 29,600 रुपये है। दूसरी तरफ, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस एम2 का दाम करीब 24,800 रुपये है।
 

Asus ZenFone Max Shot, ZenFone Max Plus M2 स्पेसिफिकेशन

ज़ेनफोन मैक्स शॉट और ज़ेनफोन मैक्स प्लस एम2 में स्नैपड्रैगन एसआईपी 1 है। ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 हैंडसेट 6.26 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले से लैस हैं। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। बैटरी 4000 एमएएच की है। फोन 4जी, डुअल सिम और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। अभी फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ रिलीज हुए हैं, लेकिन कंपनी ने एंड्रॉयड पाई अपडेट की गारंटी दी है।

ZenFone Max Shot में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ, ZenFone Max Plus M2 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। इस फोन में भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज पर आधारित असूस ज़ेनफोन मैक्स शॉट के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। ZenFone Max Plus M2 का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एसआईपी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एसआईपी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.