Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 आज होंगे भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस आज Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं, जानिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 10:30 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Zenfone Max M2
  • दोनों ही असूस स्मार्टफोन Flipkart पर मिलेंगे
  • रूस में Zenfone Max Pro M2 की कीमत 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) है

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 आज होंगे भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस आज Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को भारत में लॉन्च करेगी। याद करा दें कि दोनों ही मॉडल को पिछले सप्ताह रूस में पेश किया गया था। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 और जे़नफोन मैक्स एम2 को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है। लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग ASUS India के Youtube चैनल पर होगी। ZenFone Max Pro M1 का ही अपग्रेड वर्जन है ZenFone Max Pro M2। तो वहीं, ZenFone Max M2 स्मार्टफोन ZenFone Max M1 का अपग्रेड वर्जन होगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2 की भारत में संभावित कीमत

पिछले सप्ताह रूस में ZenFone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,500 रुपये) उतारा गया था। वहीं जे़नफोन मैक्स एम2 को 12,990 रूबल (करीब 14,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में दोनों फोन की कीमतें इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। लॉन्च शुरू होने के बाद खबर में एम्बेड किए लिंक पर क्लिक कर, कहीं से भी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने का दावा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होने की भी उम्मीद है।

पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4000 एमएएच की होगी और वज़न 165 ग्राम है।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की उम्मीद है। यह 6.3 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। संभव है कि इस फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी हो सकता है।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की होगी। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी भी दिए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  2. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  3. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  2. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  3. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  4. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  5. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  8. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  10. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.