Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को मिला नया अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 स्मार्टफोन को हाल ही में नया अपडेट मिला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 12:34 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं.
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है Asus ZenFone Max Pro M2

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को मिला नया अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 स्मार्टफोन को हाल ही में नया अपडेट मिला है। यह अपडेट फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। भारत में असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 और जे़नफोन मैक्स एम2 के लिए FOTA अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा ZenFone Max Pro M2 को मिला लेटेस्ट अपडेट फ्रंट कैमरा इंप्रूव और टच फर्मवेयर अपग्रेड के साथ आ रहा है।

असूस इंडिया ने ट्वीट करके ZenFone Max Pro M2 (रिव्यू) और ZenFone Max M2 के लिए अपडेट को रोल आउट किए जाने की जानकारी दी है। अगर बदलाव की बात करें तो जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को मिला लेटेस्ट FOTA अपडेट (वर्जन नंबर-15.2016.1902.192) फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
Advertisement
 

ZenFone Max M2 को मिला लेटेस्ट अपडेट फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ तो आ रहा है लेकिन इसके अलावा किसी अन्य नए फीचर या इंप्रूवमेंट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया जा रहा है, ऐसे में अगर आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आपको जल्द अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।

ZenFone Max M2 को मिले पिछले अपडेट के साथ एआई कैमरा सीन डिटेक्शन और कैमरा सिस्टम को अपडेट किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन अभी भी एंड्रॉयड ओरियो पर चलते हैं। याद करा दें कि, असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को पिछले माह भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) का बीटा अपडेट मिला था। लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर हैंडसेट के लिए स्टेबल अपडेट को कब तक जारी किया जाएगा। Asus ने जनवरी 2019 में दोनों स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने का वादा किया था, देखने वाली बात यह होगी कि आखिर अपडेट को कब तक रोल आउट किया जाता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.