Asus ZenFone Max Pro M2 'जल्द' लॉन्च होगा भारत में, तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

मार्केट में जल्द ही Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन का अपग्रेड उतारा जा सकता है। लेकिन इस फोन की अहम खासियत दो नहीं, बल्कि तीन रियर कैमरे होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2018 13:17 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max M2 Pro खास भारतीय मार्केट के लिए बनाया जा रहा है
  • असूस जे़नफोन मैक्स एम2 पर भी चल रहा है काम
  • 10 लाख से ज़्यादा ZenFone Max Pro M1 बिक चुके हैं भारत में
मार्केट में जल्द ही Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन का अपग्रेड उतारा जा सकता है। लेकिन इस फोन की अहम खासियत दो नहीं, बल्कि तीन रियर कैमरे होंगे। यह जानकारी एक नामी टिप्सटर ने दी है। इस हैंडसेट को Asus ZenFone Max Pro M2 के नाम से बुलाया जाएगा। जानकारी मिली है कि इस फोन के कई वेरिएंट होंगे। इनमें से एक वर्ज़न डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला ही होगा। इसके अलावा Asus द्वारा ZenFone Max M2 लाने की भी खबर है जो Asus ZenFone Max M1 का अपग्रेड होगा। गौर करने वाली बात है कि करीब महीने भर पहले ही इस ताइवानी कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा ZenFone Max Pro M1 हैंडसेट बेचने की जानकारी दी थी। याद रहे कि इस फोन को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था और इसके निशाने पर था Xiaomi Redmi Note 5 Pro।

नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने दावा किया है कि ZenFone ZB634KL ऊर्फ ZenFone Max Pro M2 जल्द ही लॉन्च हो सकता है वो भी तीन रियर कैमरे के साथ। ट्वीट थ्रेड में क्वांट ने ZB634KL के साथ कंपनी द्वारा ZB632KL मॉडल लाने की भी जानकारी दी। यह असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 का ही वेरिएंट होगा। इसके अलावा ZB631KL तीन रियर कैमरों वाला वेरिएंट होगा। इसके अलावा ZB633KL मॉडल नंबर वाला हैंडसेट असूस जे़नफोन मैक्स एम2 के नाम से मार्केट में आ सकता है
Advertisement

एक अलग ट्वीट में इस टिप्सटर ने ZenFone Max Pro M2 ZB631KL और ZenFone Max M2 ZB633KL के कथित स्पेसिफिकेशन भी बताए। ZenFone Max Pro M2 ZB631KL में 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की संभावना है। वहीं, ZenFone Max M2 ZB633KL के भी स्पेसिफिकेशन लगभग यही होंगे। सिर्फ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ZB632KL मॉडल ZenFone Max M2 का वेरिएंट है और ZB634KL मॉडल ZenFone Max M2 Pro है जो खास भारतीय मार्केट के लिए बनाया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन को लेकर रोलेंड क्वांट भी बहुत आश्वस्त नहीं थे। ऐसे में हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। हालांकि, वे भारतीय मॉडल को लेकर पूरे भरोसे में हैं।
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M2 को इस साल के आखिर तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 को अगले साल मार्केट में उतारा जा सकता है। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन मार्केट में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए एक बार फिर आक्रामक कीमत की उम्मीद करना गलत नहीं होगा। अगर कंपनी वाकई में तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लाती है तो इसकी सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A7 (2018) से होगी जो भारत में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.