Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
  • मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं

Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है। हाल ही में असूस (Asus) ने असूस जे़नफोन मैक्स एम2 और असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 यूज़र्स के लिए अपडेट को रोल आउट किया था। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 (Asus ZenFone Max Pro M2) को मिला अपडेट ओवर-द-एयर के जरिए बैच बनाकर जारी किया गया है। Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला अपडेट मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। असूस ब्रांड के तीनों फोन को अंतत: एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल गया है।

मार्च में Asus ने वादा किया था कि तीनों स्मार्टफोन के लिए 15 अप्रैल से पहले अपडेट को जारी कर दिया जाएगा। असूस ने भारत में फोरम पर Asus ZenFone Max Pro M2 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किए जाने की घोषणा की है।आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट का फर्मवेयर वर्जन 16.2017.1903.061 है।
Advertisement

अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली अपडेट की जांच कर सकते हैं। हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद ही फोन को अपडेट करें। Settings > System > System Updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

फरवरी में असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 (Asus ZenFone Max Pro M2) के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट को जारी किया गया था। कंपनी ने अपना वादा पूरा करते हुए 15 अप्रैल से पहले अपडेट को रोल आउट कर दिया है। हाल ही में हुई कीमत में कटौती के बाद ZenFone Max Pro M2 का 3 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में बेचा जाता है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 13,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.