Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलने लगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M1 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 को मिलने वाले अपडेट के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मई 2019 10:31 IST
ख़ास बातें
  • अपडेटेड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है यह अपडेट
  • फोन में 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलने लगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M1 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को मिला नया अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। पिछले माह Asus ने ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया था। केवल इतना ही नहीं, सिक्योरिटी पैच को भी अपडेट किया गया था। असूस ने मंगलवार को घोषणा की है कि ZenFone Max Pro M1 को मिला नया अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > System > System Updates में जाकर अपडेट  की जांच कर सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया कि असूस ने पिछले माह ही असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और जे़नफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट किया था। हाल ही में Asus ने ZenFone Max M2 स्मार्टफोन के लिए भी मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को जारी किया था। Asus ZenFone Max Pro M1 को पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था।


इस साल मार्च में हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई थी। कीमत में कटौती के बाद यह स्मार्टफोन 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। Asus ब्रांड के इस हैंडसेट का मुकाबला Realme U1, Redmi 7 और Samsung Galaxy M10 से होता है।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.