आसुस ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन का नया वेरिएंट हुआ लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 13:11 IST
आसुस ने अपने ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन का नया वेरिएंट पेश किया है जो इंटल ज़ेड3590 प्रोसेसर से लैस है। आसुस ज़ेनफोन 2 डिलक्स के नए वेरिएंट को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

याद दिला दें कि आसुस ने पिछले साल ब्राज़ील में अपने ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया था। उस दौरान जो मॉडल पेश किया गया था वह 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3580 प्रोसेसर के साथ आता है। नए ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3590 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और यह 4 जीबी के एलपीडीडीआर3 रैम के साथ आएगा। इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

आसुस ज़ेनफोन 2 डिलक्स के स्पेशल एडिशन की एक और अहम खासियत स्वेपेबल कवर हैं। यह ड्रिफ्ट सिल्वर और मॉडिश कार्बन नाइट कलर में उपलब्ध है। ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन में आसफाल्ट 8 गेम पहले से इंस्टॉल होगा। इसके साथ यूज़र को 24000 सिक्के मुफ्त मिलेंगे।

यह डुअल-माइक्रो सिम को सपोर्ट करता है। यह 4जी एलटीई फ़ीचर के साथ आता है और इसमें भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन में ज़ेनयूआई भी होगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें रियल टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 152.5x77.2x10.9 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  2. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  4. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  5. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  6. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  9. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.