Asus Zenfone 12 Ultra होगा 6 फरवरी को लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Asus ग्लोबल मार्केट में 6 फरवरी को Asus Zenfone 12 Ultra पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus ग्लोबल बाजार में 6 फरवरी को Asus Zenfone 12 Ultra पेश करने वाला है।
  • Asus Zenfone 12 Ultra में नेरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले नजर आई है।
  • Asus Zenfone 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।

Asus Zenfone 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।

Photo Credit: Asus

Asus ग्लोबल मार्केट में 6 फरवरी को Asus Zenfone 12 Ultra पेश करने वाला है। यह बीते साल के Zenfone 11 Ultra के अपग्रेड के तौर पर दस्तक देगा। कंपनी ने अभी तक फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, X पर ब्रांड के एक पोस्ट से नए फोन के फ्रंट डिजाइन के साथ और कुछ फीचर्स का पता चला है।


Asus Zenfone 12 Ultra Design


Asus Zenfone 12 Ultra में चारों ओर नेरो बेजेल्स के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले नजर आ रही है। हालांकि, यह बहुत साफ नहीं है, लेकिन बेजेल्स पिछली जनरेशन के मुकाबले स्लिम हो सकते हैं।

ऐड में व्यक्ति को एआई बेस्ड रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन फीचर का उपयोग करते हुए नजर आया है, जिससे पता चलता है कि Zenfone 12 Ultra कई एआई बेस्ड फीचर्स से लैस हो सकता है। फोटो में नजर आया फोन सियान शेड में नजर आता है और ऐसा लगता है कि इसमें एक उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल है। फोन के निचले किनारे पर 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। आमतौर पर यह फीचर अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन से गायब हो गया है।


Asus Zenfone 12 Ultra Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में सामने आई Zenfone 12 Ultra की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 16 जीबी रैम होगी। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा, लेकिन अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं।
Advertisement

संभावना है कि Zenfone 12 Ultra के स्पेसिफिकेशन Asus ROG Phone 9 Pro के समान हो सकते हैं, लेकिन इसमें गेमिंग-केंद्रित फीचर्स नहीं हैं। इसलिए इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। इसमें 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,800mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.