Asus ROG Phone 9 गेमिंग फोन को मिला नया सर्टिफिकेशन, 15W वायरलेस चार्जिंग करेगा सपोर्ट!

Asus ROG Phone 9 को ROG Phone 9 Pro मॉडल के साथ गीकबेंच पर लिस्टेड देखा जा चुका है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 9 वायरलेस पावर कंसोर्टियम के डेटाबेस में देखा गया है
  • फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है
  • लाइनअप में वेनिला के साथ एक Pro मॉडल हो सकता है

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 9 लाइनअप को ग्लोबल मार्केट में 19 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। हालिया दिनों में लाइनअप को लेकर कुछ मुख्य डिटेल्स ऑनलाइन लीक की गई है। अब, वायरलेस पावर कंसोर्टियम के डेटाबेस में Asus ROG Phone 9 की लिस्टिंग में फोन को कोड नंबर “AI2501” के साथ लिस्ट किया गया है, जो इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने का संकेत देता है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की फोटो भी शामिल है। वहीं, हाल ही में इसकी गीकबेंच एमएल लिस्टिंग को भी देखा गया था, जिसमें डिवाइस के प्रोसेसर, रैम और कुछ अन्य जानकारियों का पता चला था।

वायरलेस पावर कंसोर्टियम के डेटाबेस में मौजूद Asus ROG Phone 9 की लिस्टिंग में फोन को कोड नंबर “AI2501” के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को एक कदम और आगे ले जाती है, जिससे इशारा मिलता है कि कंपनी ने डेवलपमेंट स्टेज को लगभग पार कर लिया है। लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की मैक्सिमम लोड पावर "15.0" है, जो 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का सुझाव देता है। हालांकि, वायर्ड चार्जिंग क्षमता की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन बता दें कि ROG Phone 8 में 65W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी थी।

Asus ROG Phone 9 को ROG Phone 9 Pro मॉडल के साथ गीकबेंच पर लिस्टेड देखा जा चुका है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, सेकेंड जनरेशन ओरियन सीपीयू के साथ एक चिपसेट और एक एडवांस एड्रेनो जीपीयू शामिल होने की संभावना है।

गीकबेंच रिजल्ट के अनुसार, ROG Phone 9 सीरीज में 24GB तक RAM मिलेगी। इसे Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया था। फोन ने कोर एमएल न्यूरल इंजन इंट्रेंस टेस्ट में 1,812 स्कोर किया, जो मशीन लर्निंग टास्क को बेहतर तरीके से संभालने की इसकी कैपेसिटी को दिखाता है।
Advertisement

लीक हुए रेंडर्स की बात करें, तो तस्वीरें दिखा चुकी हैं कि ROG लोगो में इस बार RGB लाइटिंग नहीं होगी, लेकिन इसके साथ एक AniMe विजन LED पैनल होगा, जिसमें ASUS का नया ROG टेक्स्ट है। इसके अलावा, बता दें कि लीक्स इशारा कर चुके हैं कि इस सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। वहीं, स्मार्टफोन के दाईं ओर प्रेशर-सेंसिटिव एयरट्रिगर्स मिल सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.