Asus ROG Phone 7D फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिप, Android 13 के साथ Geekbench पर स्पॉट, जानें डिटेल्स

फोन में 16 जीबी रैम सामने आई है। हालांकि इसके और भी वेरिएंट्स लॉन्च के समय देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मार्च 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 7 सीरीज की लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
  • फोन में 16 जीबी रैम सामने आई है।
  • फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Asus ने भारत में पिछले साल ROG Phone 6 सीरीज (फोटो में) को पेश किया था।

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में पिछले साल ROG Phone 6 सीरीज को पेश किया था। यह ग्लोबल सीरीज अब इसके सक्सेसर के साथ जल्द अपडेट होने की खबर है। जी हां, कंपनी Asus ROG Phone 7 सीरीज को लाने की तैयारी में है और इसके संबंध में कई लीक्स भी पिछले दिनों में सामने आ चुके हैं। इस सीरीज में Asus ROG Phone 7, Asus ROG Phone 7 Ultimate और Asus ROG Phone 7D को लॉन्च किया जा सकता है। हालिया अपडेट सीरीज के स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी रिवील करता है। 

Asus ROG Phone 7 सीरीज की लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के बारे में बड़ा अपडेट आया है। Asus ROG Phone 7D को बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है। स्मार्टफोन सीरीज के इस मॉडल को मायस्मार्ट प्राइस के अनुसार गीकबेंच पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चल जाते हैं। मॉडल नम्बर AI_2205D के साथ लिस्टेड इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। जिसका कोडनेम kalama है। इसे Snapdragon 8 Gen 2 कहा जा रहा है। 

फोन में 16 जीबी रैम सामने आई है। हालांकि इसके और भी वेरिएंट्स लॉन्च के समय देखने को मिल सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है। इसके बेंचमार्किंग स्कोर बताते हैं कि यह सिंगल कोर टेस्ट में 2012 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा और मल्टी कोर टेस्ट में 5697 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा। 

पिछले दिनों सामने आए लीक्स के आधार पर ये कहा जा सकता है कि फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के लॉन्च के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन संभावना जताई गई है कि सीरीज को कंपनी जुलाई 2023 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। Asus ने भारत में पिछले साल ROG Phone 6 सीरीज को पेश किया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.