Asus ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate हुए 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Asus ROG Phone 7 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 7 और Asus ROG Phone 7 Ultimate को लॉन्च हो गए हैं।
  • Asus ROG Phone 7 के 12GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है।
  • ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

Asus ने अपने नए स्मार्टफोन्स Asus ROG Phone 7 और Asus ROG Phone 7 Ultimate को लॉन्च कर दिया है। बीते कुछ समय से इनको लेकर काफी लीक्स सामने आ रही थीं और अब आखिरकार इनकी आधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है। Asus ROG Phone 7 सीरीज गेमिंग लवर्स के लिए बेस्ट है, जिसमें कूलिंग सॉल्युशन प्रदान किया जाता है। मार्केट में Asus ROG Phone 7 सीरीज, Asus ROG Phone 6 के अपग्रेड के तौर पर आई है। आइए Asus  के नए स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Asus ROG Phone 7 और Asus ROG Phone 7 Ultimate की कीमत


Advertisement
Asus ROG Phone 7 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है। वहीं Asus ROG Phone 7 Ultimate के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री मई में शुरू होगी। Asus ROG Phone 7 Ultimate को Storm White कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है, वहीं Asus ROG Phone 7 में Phantom Black का ऑप्शन भी है।
 

Asus ROG Phone 7 और Asus ROG Phone 7 Ultimate के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Asus ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2448 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 165Hz और टच सैंपलिंग रेट 720Hz है। डिस्प्ले 1000nits तक पीक ब्राइटनेस और 395 ppi पिक्सल डेंसिटी प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात करें तो ये दोनों फोन Adreno 740 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस हैं। Asus ROG Phone 7 सीरीज फोन्स में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ROG Phone 7 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ROG UI पर काम करता है। वहीं ROG Phone 7 Ultimate एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Zen UI पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Asus ROG Phone 7 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन फोन्स में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Asus ROG Phone 7 सीरीज में जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ v5.3 और वाई-फाई दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इन दोनों फोन की लंबाई 173mm, चौड़ाई 77mm, मोटाई 10.3mm और वजन 239 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2448x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2448x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.