18GB रैम, स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ Asus ROG Phone 6 और 6 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इनमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है और ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • दोनों गेमिंग स्मार्टफोन हैं
  • Asus ROG Phone 6 के दाम 71999 रुपये हैं
  • Asus ROG Phone 6 प्रो के दाम 89999 रुपये हैं

Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों गेमिंग स्मार्टफोन हैं और क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस हैं। इन्हें 18GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, एचडीआर10+ सपोर्ट और एक्सक्लूसिव ROG ट्यूनिंग तकनीक है। दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करते हैं।
 

Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro के इंडिया में प्राइस 

Asus ROG Phone 6 की कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 71,999 रुपये है। वहीं ROG Phone 6 Pro के दाम 18GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 89,999 रुपये हैं। दोनों फोन सिंगल रैम और स्‍टोरेज वैरिएंट में आते हैं। आसुस का कहना है कि इन फोन्‍स की सेल और उपलब्धता को लेकर जानकारी बाद में शेयर की जाएगी। Asus ROG Phone 6 को फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जबकि Asus ROG Phone 6 Pro को स्टॉर्म वाइट कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

दोनों ही फोन में कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाले ये स्मार्टफोन ROG UI पर चलते हैं, जो एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड है। इनमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) सैमसंग AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसके अलावा HDR10+ सपोर्ट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस जैसी खूबियां हैं। दोनों स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में Pixelworks i6 प्रोसेसर है। प्रो मॉडल में ROG विजन के साथ बैक पैनल पर एक छोटा PMOLED डिस्प्ले भी है।

ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसे एड्रेनो 730 GPU के साथ जोड़ा गया है। आसुस ने दोनों फोन में GameCool 6 कूलिंग सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि यह ROG फोन सीरीज की शुरुआत के बाद से कूलिंग का सबसे बड़ा अपडेट है। दावा है कि यह फोन की परफॉर्मेंस में 10 डिग्री सेल्सियस तक इम्‍प्रूवमेंट करता है। 
Advertisement

दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर वाला मेन कैमरा है साथ में  13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो ये फोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसी खूबियों से लैस हैं। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इनकी 6000mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करती है हालांकि बॉक्स में 30W चार्जर ही मिलता है। इन फोन्‍स में दो 5-मैग्नेट 12x16 सुपर लीनियर स्पीकर्स दिए गए हैं। दोनों फोन वाटर रेजिस्टेंस हैं और इन्‍हें IPX4 रेटेड किया गया है। इन फोन्‍स के बीच एक बड़ा अंतर यह है कि प्रो वेरिएंट में बैक पैनल पर ROG विजन PMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि नार्मल वैरिएंट में ROG लोगो है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid, 165Hz display
  • Gamer-centric design and features
  • IPX4 rating
  • Excellent battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Relatively fast charging, supports bypass charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • Average low-light camera performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

18 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.