Flipkart Sale: Asus ZenFone 5Z और ZenFone Max M2 सहित कई Asus को फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

Flipkart पर चल रही इस सेल में Asus ZenFone 5Z, Asus ZenFone Max M2, Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Lite L1 जैसे हैंडसेट को सस्ते में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 12:39 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Asus ZenFone Lite L1 को 1,000 रुपये सस्ता किया गया है
  • ZenFone Max M1 की भी कीमत 1,000 रुपये कम की गई

Flipkart Sale, Offers on Asus Mobile Phones: Asus ZenFone 5Z और ZenFone Max M2 सहित कई असूस फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Asus OMG Days सेल 2019 का आयोजन किया गया है। सेल में कई असूस हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। Flipkart पर चल रही इस सेल में Asus ZenFone 5Z, Asus ZenFone Max M2, Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Lite L1 जैसे हैंडसेट को सस्ते में बेचा जा रहा है। असूस ओएमजी डेज़ सेल का आगाज़ फ्लिपकार्ट पर हो चुका है। यह सेल 18 अप्रैल तक चलेगी। कीमत कम किए जाने के अलावा असूस ब्रांड के हैंडसेट बिना ब्याज वाले ईएमआई और मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के साथ उपलब्ध हैं। याद करा दें कि असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 (Asus ZenFone Max Pro M1) के शुरुआती वेरिएंट की कीमत पिछले माह ही 8,499 रुपये कर दी गई थी।

सबसे पहले बात Asus ZenFone 5Z की। इस फोन के तीनों ही वेरिएंट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक है। Asus ZenFone 5Z के 6 जीबी रैम +128 जीबी वेरिएंट को 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सबसे पावरफुल वेरिएंट को 28,999 रुपये में।

कीमत कम किए जाने के अलावा बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है। असूस ओएमजी डेज़ सेल्स के दौरान फ्लिपकार्ट पर असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम +64 जीबी वेरिएंट और 6 जीबी+64 जीबी मॉडल क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये में बिक रहे हैं। .

इसके अतिरिक्त Asus ZenFone Lite L1 को 1,000 रुपये सस्ता किया गया है। यह फ्लिपकार्ट पर 4,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान मात्र 9 रुपये में दिया जा रहा है। Asus ZenFone Max M1 की भी कीमत 1,000 रुपये कम की गई है। यह 6,499 रुपये में बिक रहा है।
Advertisement

इसी तरह से Asus ZenFone Max M2 (रिव्यू) के दोनों ही वेरिएंट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। कटौती 500 रुपये की है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 3  जीबी+32  जीबी और 4 जीबी+64 जीबी वेरिएंट क्रमशः 7,999 रुपये और 9,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.