WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान

Apple ने WWDC 2026 की तारीखों का ऐलान किया है, जहां iOS 27 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Apple WWDC 2026 इवेंट 8 से 12 जून तक आयोजित होगा
  • iOS 27 और macOS 27 जैसे नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स की उम्मीद
  • इवेंट में डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के लिए खास प्रोग्राम शामिल होंगे

Photo Credit: Apple

Apple ने अपने सालाना Worldwide Developers Conference (WWDC) 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 8 जून को होने वाले कीनोट से होगी। हर साल की तरह इस बार भी WWDC में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश करेगी, जिनमें iPhone, iPad, Mac और अन्य डिवाइसेस के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल होंगे। हाल के सालों में यह इवेंट हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर ज्यादा फोकस करता नजर आया है, जिससे इस बार भी बड़े सॉफ्टवेयर अनाउंसमेंट्स की उम्मीद की जा रही है।

Apple ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि WWDC 2026 को 8 जून से शुरू किया जाएगा और कई तरह के इवेंट्स 12 जून तक चलेंगे। हर साल की तरह इस साल भी Apple ने अपनी रिलीज में अपकमिंग प्रोडक्ट्स के हिंट्स शेयर नहीं किए हैं। हालिया लीक्स व रिपोर्ट्स की मानें तो WWDC 2026 में Apple iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27, visionOS 27 और tvOS 27 जैसे नए वर्जन पेश कर सकता है। यह अपडेट्स कंपनी के अलग-अलग डिवाइसेस के लिए नई फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस लेकर आ सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान AI से जुड़ी घोषणा पर रहने की उम्मीद है। Apple लंबे समय से अटके Siri अपग्रेड और नए Apple Intelligence फीचर्स पेश कर सकता है, जिन्हें संभवतः Google के Gemini AI का सपोर्ट प्राप्त होगा। हर वर्ष की तरह ही कीनोट के तुरंत बाद डेवलपर्स को नए सॉफ्टवेयर के पहले बीटा बिल्ड मिलने की उम्मीद है। ये सभी अपग्रेड साल के अंत तक आम जनता के लिए जारी किए जाने की संभावना है।

Apple की वाइस प्रेसिडेंट Susan Prescott ने बयान में कहा कि "WWDC कंपनी के लिए एक खास मौका होता है, जहां दुनिया भर के डेवलपर्स एक साथ आते हैं और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और कोलैबोरेशन को सेलिब्रेट करते हैं।"

कंपनी इस दौरान Swift Student Challenge के जरिए स्टूडेंट डेवलपर्स को भी सपोर्ट करती है। इस साल के विजेताओं की घोषणा 26 मार्च को की जाएगी और उन्हें Apple Park में आयोजित स्पेशल इवेंट में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा 50 Distinguished Winners को Cupertino बुलाकर तीन दिन का खास एक्सपीरियंस भी दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.