Apple ने कसी कमर! फोल्‍डेबल iphone और iPad तैयार करने में जुटी, Samsung के इस फोन से टक्‍कर

Apple Fold iPhone : ऐपल की डिवाइसेज शुरुआती फेज की लग रही हैं और माना जा रहा है कि कंपनी इस साल या अगले साल इनका बड़े पैमाने पर निर्माण नहीं करेगी।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 13:41 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल कर रही फोल्‍डेबल आईफोन पर काम
  • 2 फोल्‍डेबल आईफोन के प्रोटोटाइप बनाए जा रहे
  • फोल्‍ड होने वाला एक आईपैड भी तैयार हो रहा

फ‍िलहाल ऐपल ने फोल्‍डेबल डिवाइस से जुड़ा कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Apple का पहला मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट (Apple Vision Pro) इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में सेल के लिए आया और फटाफट बिक गया। काफी टाइम से ऐपल के फोल्‍डेबल फोन की भी चर्चाएं है और इन दिनों इस पर काफी बात हो रही है। कहा जाता है कि कंपनी ‘कम से कम दो' iPhone प्रोटोटाइप डेवलप कर रही है, जो हॉरिजॉन्‍टली फोल्‍ड हो जाते हैं। ये अपककिंग Galaxy Z Flip 5 को सीधी चुनौती दे सकते हैं। हालांकि यह क्‍लीयर नहीं है कि अगले कुछ साल में कंपनी फोल्‍डेबल फोन्‍स का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन करेगी या नहीं। 

द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में इंटरनल सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि Apple कम से कम दो क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल iPhone मॉडल के प्रोटोटाइप बना रही है। ऐसा ही फॉर्म फैक्‍टर सैमसंग की फ्लिप सीरीज में भी है, जिससे फोन की स्‍क्रीन हॉरिजॉन्‍टली फोल्‍ड हो जाती है। 

हालांकि ऐपल की डिवाइसेज शुरुआती फेज की लग रही हैं और माना जा रहा है कि कंपनी इस साल या अगले साल इनका बड़े पैमाने पर निर्माण नहीं करेगी। 

यह भी कहा जाता है क‍ि कंपनी एक ऐसा फोल्डेबल आईफोन बनाने के बारे में सोच रही है, जिसमें डिवाइस के बाहर डिस्प्ले होगा और डिवाइस फोल्‍ड करने पर नजर आएगा। हालांकि कथित तौर पर ऐपल इंजीनियरों को इसमें मुश्किल आई, क्‍योंकि यह टूट सकता है। इसके अलावा, कंपनी ऐसा फोल्डेबल आईफोन भी डेवलप करना चाहती है जो ‘मौजूदा iPhone मॉडल जितना पतला' हो, लेकिन इसमें भी परेशानी आ रही है क्‍योंकि बैटरी साइज और डिस्‍प्‍ले कॉम्‍पोनेंट्स डिवाइस की मोटाई को बढ़ा रहे हैं। कहा जाता है कि कंपनी ने दो फोल्‍डेबल फोन के कॉम्‍पोनेंट्स के लिए एशिया में एक सप्‍लायर से कॉन्‍टैक्‍ट किया है। 
Advertisement

यह भी कहा जाता है कि कंपनी का एक फोल्डेबल आईपैड पाइपलाइन में है। उसमें 8 इंच डिस्प्ले होगा। फ‍िलहाल ऐपल ने फोल्‍डेबल डिवाइस से जुड़ा कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इस मार्केट में अभी सैमसंग का दबदबा है। चीनी कंपनियां जैसे- शाओमी, वीवो, वनप्‍लस और ओपो भी फोल्‍ड फोन ला चुकी हैं। अगर ऐपल इस कैटिगरी में आती है, तो निश्चित रूप से यूजर्स को फायदा होगा। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.