ऐप्पल ने किया 21 मार्च को लॉन्च इवेंट का ऐलान, नया आईफोन और आईपैड हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2016 11:08 IST
ऐप्पल ने आखिरकार 21 मार्च को लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से ऐप्पल के 21 मार्च को लॉन्च इवेंट में एक छोटी स्क्रीन वाले आईफोन और एक नया आईपैड प्रो लॉन्च करने की खबरें छाई हुईं थीं।

लंबे समय से इन नई ऐप्पल डिवाइस के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है, अब कंपनी ने बिना किसी जानकारी दिए सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि यह इवेंट ऐप्पल के कैलिफोर्निया के कूपरटिनो में स्थित ऐप्पल कैंपस में आयोजित किया जाएगा।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, ऐप्पल इस लॉन्च इवेंट में एक 4 इंच वाला अपडेटेड आईफोन पेश कर सकती है। यह नया आईफोन 2013 में पेश किये गए आईफोन 5एस की तरह ही दिखेगा और नए कंपोनेंट व तेज स्पीड वाले ए9 प्रोसेसर से लैस होगा। फिलहाल कंपनी ने आईफोन 6एस में ए9 प्रोसेसर दिया है। इस इवेंट में ऐप्पल एक नया आईपैड भी पेश कर सकती है।

21 मार्च को होने वाला ऐप्पल लॉन्च इवेंट सितंबर 2015 के बाद हो रहा कंपनी का पहला इवेंट है। सितंबर 2015 में कंपनी ने आईफोन 6एस, आईपैड प्रो और एक नया ऐप्पल टीवी लॉन्च किया था।
Advertisement

आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछले एक दशक में इस साल पहली बार हमें ऐप्पल प्रोडक्ट की बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले 12 महीने में कंपनी के स्टॉक  में 18 प्रतिशत तक की कमी आई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.