Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 

पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए iPhone Air की बिक्री कंपनी के अनुमान से कम रही है। इस वजह से इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन की मैन्युफैक्चरिंग को कम रखा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 के डिस्प्ले पैनल की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच ProMotion डिस्प्ले हो सकता है
  • iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी मिल सकती है

इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया गया था

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द पेश किया जा सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में एपल की iPhone 18 और iPhone Air 2 को लॉन्च करने की योजना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि iPhone 18 के डिस्प्ले पैनल की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। iPhone Air 2 के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। अगले वर्ष मार्च में iPhone 18 और iPhone Air 2 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एपल ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए iPhone Air की बिक्री कंपनी के अनुमान से कम रही है। इस वजह से इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन की मैन्युफैक्चरिंग को कम रखा जा सकता है। iPhone Air 2 के डिस्प्ले में बदलाव होने की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। iPhone Air 2 की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में टाइटेनियम के फ्रेम को बरकरार रखा जा सकता है। 

iPhone 18 में 6.3 इंच ProMotion डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में A20 चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 18 में 9 GB का RAM होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  2. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  3. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  4. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  5. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  6. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  8. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  9. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  10. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.