Apple के iPhone 17 में मिल सकती है बड़ी बैटरी, 5,000mAh हो सकती है कैपेसिटी

कंपनी के मौजूदा iPhone 16 Pro Max में 4,767 mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 105 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 17:49 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के मौजूदा iPhone 16 Pro Max में 4,767 mAh की बैटरी है
  • iPhone 17 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी 5,000 mAh की हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को नए स्काई ब्लू कलर में भी लाया जा सकता है

इस प्रीमियम वेरिएंट को नए स्काई ब्लू कलर में भी लाया जा सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 17 Pro Max को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के मौजूदा iPhone 16 Pro Max की तुलना में इसमें बैटरी अपग्रेड हो सकता है। यह एपल के स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो में 5,000 mAh की कैपेसिटी वाला पहला iPhone हो सकता है। 

टिप्सटर Instant Digital ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone 17 Pro Max की बैटरी कैपेसिटी 5,000 mAh की हो सकती है। कंपनी के मौजूदा iPhone 16 Pro Max में 4,767 mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 105 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। iPhone 17 Pro Max में बड़ी बैटरी होने के साथ इस्तेमाल की ज्यादा अवधि भी मिल सकती है। अगर इस टिप्सटर का यह दावा सही होता है तो iPhone 17 Pro Max अधिक बैटरी कैपेसिटी के लिहाज से अभी तक के प्रत्येक iPhone मॉडल को पीछे छोड़ देगा।

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone 17 Pro मॉडल्स में नया वेपर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसका कारण ग्राफिक्स या AI इंटरफेस के ज्यादा इस्तेमाल पर कंपनी के A19 चिपसेट से काफी हीट जेनरेट होने का अनुमान है। सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर लिस्टिंग से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को क्रमशः 4,000 से अधिक और 10,000 से अधिक सिंगल और मल्टी-कोर स्कोर मिलने का पता चला है। एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि कंपनी इस सीरीज में iPhone 17 Plus को हटा सकती है। इसके स्थान पर iPhone 17 Air को लाया जा सकता है। 

iPhone 17 Pro को नए स्काई ब्लू कलर में भी लाया जा सकता है। हालांकि, एपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। iPhone 17 Pro में टाइटेनियम फ्रेम के बजाय लाइटवेट एल्यूमीनियम फ्रेम हो सकता है। एपल की आगामी आईफोन सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में भी ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। फॉक्सकॉन ने भारत में भी आईफोन की असेंबलिंग की कैपेसिटी बढ़ाई है। एपल की योजना चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.