Apple के पोर्टफोलियो का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone Fold

एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 2,399 डॉलर (लगभग 2,14,000 रुपये) का हो सकता है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए कंपनी के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 21:33 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन फोल्ड का प्राइस लगभग 2,399 डॉलर (लगभग 2,14,000 रुपये) हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी इस मार्केट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे iPhone Fold कहा जा सकता है। 

Citing Fubon Research के एनालिस्ट, Arthur Liao के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 2,399 डॉलर (लगभग 2,14,000 रुपये) का हो सकता है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए कंपनी के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा है। एपल के iPhone 17 Pro Max के टॉप वेरिएंट का प्राइस 1,999 डॉलर (लगभग 1,78,200 रुपये) का है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन फोल्ड के मैटीरियल की कॉस्ट अधिक होने की वजह से इसका प्राइस महंगा हो सकता है। हालांकि, एपल ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Fubon Research का अनुमान है कि कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल 1.54 करोड़ यूनिट्स बेच सकती है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अगले वर्ष iPhone 18 सीरीज के साथ आईफोन फोल्ड को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED इनर स्क्रीन दी जा सकती है। आईफोन फोल्ड का आउटर डिस्प्ले 6 इंच का हो सकता है। इसकी फोल्डिंग टचस्क्रीन 8 इंच के डिस्प्ले वाली हो सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी यह अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। 

आईफोन फोल्ड का मुकाबला सैमसंग के अलावा Honor, Vivo, Huawei और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। यह जल्द ही ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। पिछले वर्ष चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  3. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  2. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  3. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  4. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  9. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.