Made in India iPhone 15 : ऐपल की बड़ी तैयारी, पहली बार लॉन्‍च डे पर बिकेंगे ‘मेड-इन-इंडिया’ iPhone 15!

Made in India iPhone 15 : संभावना है कि लॉन्‍च डे पर खरीदा जाने वाला नया आईफोन भारत में बनाया गया हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • आज रात होने जा रहा है ऐपल का लॉन्‍च इवेंट
  • मेड इन इंडिया आईफोन्‍स को पहले दिन से बेचा जा सकता है
  • एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है

कंपनी मेड-इन-इंडिया डिवाइसेज को दक्ष‍िण एशियाई देशों में उपलब्‍ध कराने की योजना बना रही है।

आज रात 10.30 बजे से शुरू होने जा रहे ऐपल लॉन्‍च इवेंट (Apple Launch Event) से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक दिग्‍गज ऐपल पहली बार लॉन्‍च के दिन से मेड-इन-इंडिया iPhone बेचने के लिए तैयार है। संभावना है कि लॉन्‍च डे पर खरीदा जाने वाला नया आईफोन भारत में बनाया गया हो सकता है। कंपनी मेड-इन-इंडिया डिवाइसेज को दक्ष‍िण एशियाई देशों में उपलब्‍ध कराने की योजना बना रही है। 

रिपोर्ट में iPhone 15s का जिक्र है, जो पहले दिन से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। वाकई ऐसा होता है तो भारतीय यूजर्स को नए आईफोन्‍स के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा। हालांकि आईफोन का बाकी हिस्‍सा चीन से ही आएगा, जो दुनियाभर में ऐपल के लिए आईफोन मैन्‍युफैक्‍चरिंग का हब बना हुआ है। 

बीते कुछ वर्षों से ऐपल ने आईफोन की मैन्‍युफैक्‍चरिंग को दूसरे देशों में भी पहुंचाया है और भारत उसके लिए अहमियत रखता है। कंपनी ने पिछले महीने ही तमिलनाडु में ऐपल सप्‍लायर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की फैक्‍टरी में iPhone 15 का प्रोडक्‍शन शुरू किया है। 

बहरहाल बात करें नई आईफोन 15 सीरीज की, तो कंपनी वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट में नए आइफोन पेश करने जा रही है। इवेंट में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max के लॉन्च होने की संभावना है। कहा यह भी जा रहा है कि 15 Pro Max की बजाए अबकी बार 15 Ultra के नाम से टॉप वेरिएंट पेश किया जा सकता है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, iPhone 15 और iPhone 15 Plus में ƒ/1.6 अपर्चर वाला 48MP सोनी सेंसर देखने को मिल सकता है। आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का लेंस था। इस लिहाज से आईफोन 15, बड़ा अपग्रेड साथ ला रहा है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर भी होगा जिसमें ƒ/2.4 अपर्चर होगा। Dynamic Island में मिलने वाला फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का बताया गया है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.