iPhone 16e के नाम से लॉन्च हो सकता है अपकमिंग iPhone SE 4, मिलेगा फुल डिस्प्ले डिजाइन!

Apple ने SE-ब्रांडिंग के साथ अपना सबसे पहला मॉडल 2016 में iPhone SE के रूप में पेश किया था। इसके बाद 2020 में इसकी दूसरी पीढ़ी (iPhone SE 2020) को लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 22:03 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 को iPhone 16e के नाम से लॉन्च किया जा सकता है
  • अगले साल की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है नया iPhone
  • iPhone 16 के समान हो सकता है स्क्रीन साइज

iPhone 16 (ऊपर तस्वीर में) के जैसे डिजाइन के साथ आ सकता है iPhone 16e

Apple कथित तौर पर iPhone SE 4 पर काम कर रही है और अफवाह है कि यह कॉम्पैक्ट डिवाइस अगले साल की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अपना पिछला SE मॉडल iPhone SE 3 के रूप में 2022 में लॉन्च किया था। अभी तक Apple की ओर से अपकमिंग SE मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि Apple आने वाले चौथी पीढ़ी के डिवाइस का नया नामकरण करने वाली है।

चीन के एक टिप्सटर ने अपने एक वीबो पोस्ट के जरिए दावा किया है कि Apple का अपकमिंग iPhone SE 4 बदले हुए नाम, कथित तौर पर iPhone 16e के रूप में लॉन्च होने वाला है। लीक में इसके पीछे का कारण नहीं बताया गया है। यदि यह सही में iPhone 16e के नाम से आता है, तो निश्चित तौर पर यह मौजूदा iPhone 16 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा और ऐसा हो सकता है कि ऐप्पल इसके बाद आने वाली सभी नई पीढ़ी की iPhone सीरीज में 'e' मॉनिकर के साथ एक सबसे किफायती मॉडल को जोड़े।
Advertisement

Apple ने SE-ब्रांडिंग के साथ अपना सबसे पहला मॉडल 2016 में iPhone SE के रूप में पेश किया था। इसके बाद 2020 में इसकी दूसरी पीढ़ी (iPhone SE 2020) को लॉन्च किया गया। iPhone SE 3 को 2022 में लाया गया और अब कॉम्पैक्ट iPhone के फैंस को अपकमिंग iPhone SE मॉडल का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि टिप्सटर ने दावा किया है कि iPhone 16e का स्क्रीन साइज स्टैंडर्ड iPhone 16 के समान होगा, जिसका मतलब है कि हैंडसेट 6.1-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। एक अच्छी बात यह हो सकती है कि टिप्सटर का कहना है कि 16e में फुल-स्क्रीन डिजाइन मिलेगा, जिसका मतलब है कि पिछले SE मॉडल्स के समान इसमें टॉप और बॉटम बॉर्डर मौजूद नहीं होगा। हालांकि, हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि Apple ने अभी तक आने वाले डिवाइस को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में हमें इसे केवल एक लीक मात्र समझना चाहिए।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में साउथ कोरियन पब्लिकेशन ने एक अन्य पब्लिकेशन को बताया था कि iPhone SE 4 के कैमरा में बड़ा अपग्रेड मिलेगा। दावा किया गया था क इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। जबकि iPhone SE 3 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था।
Advertisement

यह भी दावा किया गया था कि iPhone SE 4 (iPhone 16e) के लिए फ्रंट और रियर कैमरा मॉड्यूल की सप्लाई LG Innotek द्वारा होगी, जिसमें iPhone 16 के समान कैमरें इस्तेमाल होने की उम्मीद है, हालांकि, iPhone SE 4 में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE 4, iPhone SE 4 leaks, iPhone 16e, iPhone 16e Leaks
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.