Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस

पिछले वर्ष एपल ने आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें आईफोन 15 के अलावा आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल थे

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 19:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष एपल ने आईफोन 15 को लॉन्च किया था
  • फ्लिपकार्ट पर इसके 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 65,999 रुपये है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में कंपनी का A16 बायोनिक चिप दिया गया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 15 पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर कैशबैक ऑफर के साथ 13,900 रुपये बचाए जा सकते हैं। पिछले वर्ष एपल ने आईफोन 15 को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी का A16 बायोनिक चिप दिया गया है। 

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 65,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। आईफोन 15 का Amazon पर प्राइस 73,100 रुपये का है। इसे चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के इस्तेमाल से खरीदने पर कस्टमर्स को 6,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 को अपनी कार्ट में जोड़ने पर 99 रुपये की अतिरिक्त 'सिक्योर्ड पैकेजिंग फीस' भी लगेगी, जिससे इसका प्राइस 66,098 रुपये हो जाएगा। हालांकि, कस्टमर्स गूगल पे UPI ट्रांजैक्शन से 1,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे इस स्मार्टफोन के लिए 65,098 रुपये का प्राइस देना होगा। फ्लिपकार्ट ने फरवरी में भी आईफोन 15 पर इतने डिस्काउंट की पेशकश की थी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन सीरीज में आईफोन 15 के अलावा आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल थे। इस सीरीज में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं। कैमरा और स्टोरेज अपग्रेड करने की वजह से कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। 

पिछले वर्ष एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह पहली बार थी कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया था। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की तैयारी की है। पिछले वित्त वर्ष में एपल ने भारत में 14 अरब डॉलर के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की है। देश में बने आईफोन्स में से लगभग 67 प्रतिशत एपल की सप्लायर Foxconn और 17 प्रतिशत Pegatron ने असेंबल किए हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.