Apple की iOS डिवाइस हो सकती हैं क्रैश, मुसीबत बन सकता है यह बग

कहा जाता है कि Apple को इस मामले की जानकारी है और कथित तौर पर उसने इसे जल्‍द ठीक करने को कहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जनवरी 2022 20:05 IST
ख़ास बातें
  • iOS 14.7 से शुरू होने वाले सभी iOS वर्जनों में यह समस्या है
  • यह खुलासा एक सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने किया है
  • हालांकि समस्‍या अभी ठीक नहीं हुई है

सिक्‍योरिटी रिसर्चर ‘ट्रेवर स्पिनियोलास’ ने HomeKit वल्नरबिलिटी के बारे में बताया है।

ऐपल डिवाइस के लिए मुश्किलें पैदा करने वाले एक बग के बारे में पता चला है। यह खुलासा एक सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने किया है। इसके मुताबिक, HomeKit वल्नरबिलिटी (बग) की वजह से ऐपल की iOS-बेस्‍ड डिवाइस फ्रीज और क्रैश हो सकती हैं और बेकार हो सकती हैं। iOS 14.7 से शुरू होने वाले सभी iOS वर्जनों में यह समस्या है। लेटेस्‍ट iOS वर्जन वाले आईफोन यूजर्स भी डिनायल-ऑफ-सर्विस जैसी वल्नरबिलिटी से प्रभावित हो सकते हैं। कहा जाता है कि Apple को इस मामले की जानकारी है और कथित तौर पर उसने इसे जल्‍द ठीक करने को कहा है। हालांकि समस्‍या अभी ठीक नहीं हुई है। 

सिक्‍योरिटी रिसर्चर ‘ट्रेवर स्पिनियोलास' ने HomeKit वल्नरबिलिटी के बारे में बताया है। पिछले साल 10 अगस्त को ऐपल को इसके बारे में सूचित किया गया था। रिसर्चर ने समझाया है कि अटैकर इस बग का फायदा उठा सकता है। वह यूजर के आईफोन या आईपैड को HomeKit डिवाइस से जोड़कर फ्रीजिंग और क्रैशिंग साइकल में ला सकता है। कहा जाता है कि इस समस्‍या की वजह से iOS डिवाइस, डिवाइस का नाम रीड करने के बाद रिस्‍पॉन्‍स करना बंद कर देती है। रिसर्चर ने यह भी पाया कि ऐपल iCloud में कनेक्टेड HomeKit डिवाइसेज के नाम स्‍टोर करता है, इसलिए यह समस्या बनी रहती है।

रिसर्चर ने कहा कि डिवाइस को रिस्‍टोर करने के बाद अगर यूजर दोबारा से पहले इस्‍तेमाल किए गए iCloud में साइन-इन करता है, तो भी होम ऐप को इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आईफोन को रिस्‍टोर करने के बाद भी यह बग कैसे अपना असर दिखाता है, यह समझाने के लिए Spiniolas ने एक वीडियो बनाया है।

इस वल्नरबिलिटी से बचने के लिए यूजर्स अपने iPhone और iPad पर HomeKit डिवाइसेज के रैंडम इनविटेशंस को रिजेक्‍ट कर सकते हैं। जो यूजर्स पहले से ही स्मार्ट होम डिवाइस का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, वो Control Centre में जाकर Show Home Controls सेटिंग को डिसेबल कर सकते हैं।

जिन यूजर्स को टारगेट किया जा चुका है, उन्‍हें भी रिसर्चर ने सलाह दी है। इसके मुताबिक, यूजर्स अपनी डिवाइस को रिस्‍टोर करके इशू को सुलझा सकते हैं। साथ ही अपने iCloud अकाउंट में साइन-अप किए बिना इसे नॉर्मल रूप से सेट कर सकते हैं। Spiniolas ने कहा कि उसने पिछले साल अगस्त में ऐपल को इस बग के बारे में सूचित किया था, लेकिन कंपनी अभी तक इसे ठीक नहीं कर सकी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.