ऐप्पल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत में 8 लाख से ज्यादा आईफोन कराए उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 14:35 IST
ऐप्पल इंडिया के लिए 2015 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही कई मायने से अहम रही। कंपनी ने इस तिमाही में रिकॉर्ड नंबर में आईफोन मॉडल मार्केट में उपलब्ध कराए। यह जानकारी रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट द्वारा दी गई। अमेरिका की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने पिछली तिमाही में भारत में 8 लाख से ज्यादा आईफोन उपलब्ध कराए। इस लिहाज से यह ऐप्पल के लिए भारत में सबसे बेहतर तिमाही थी।

(पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस रिव्यू)
Advertisement

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के सीनियर टेलीकॉम विशेषज्ञ तरुण पाठक ने गैजेट्स 360 को बताया कि ऐप्पल की रिकॉर्ड आईफोन शिपमेंट के पीछे विभिन्न मॉडल पर मिल रही छूट और ईएमआई व बाइबैक स्कीम जैसे आक्रामक मार्केटिंग कैंपन की अहम भूमिका रही। गैजेट्स 360 ने पिछले महीने ही आपको जानकारी दी थी कि ऐप्पल ने किस तरह से आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत में अनाधिकारिक तौर पर कटौती की थी ताकि इन हैंडसेट की बिक्री को बढ़ाया जा सके।
 

पाठक ने यह भी दावा किया कि कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी बढ़ा है। आज की तारीख पांच डिस्ट्रीब्यूटर ऐप्पल के मोबाइल पूरे देश में उपलब्ध कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत उतनी अच्छी थी, लेकिन तिमाही के अंत में बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
Advertisement

ऐप्पल ने पिछले महीने भारत में आईफोन 5एस की कीमत में कटौती की थी। इसे 25,000 रुपये से कम में उपलब्ध कराया गया था। कई जगहों पर तो यह मात्र 22,500 रुपये में मिल रहा था। 2013 में लॉन्च किए गए आईफोन 5एस की कीमत में की गई इस कटौती का असर हैंडसेट की शिपमेंट पर भी पड़ा।
Advertisement

काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म का मानना है कि 2015 की चौथी तिमाही में मिली सफलता के बाद ऐप्पल के लिए भारत एक अहम मार्केट हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.