Apple Foldable iPhone का लॉन्च आगे टला, जानें सबकुछ

Apple के फोल्डेबल iPhone के बारे में खबरें समय-समय पर आती रहती हैं, लेकिन Apple द्वारा जल्द ही इसे लॉन्च करने के बारे में ज्यादा रिपोर्ट नहीं आई हैं।

Apple Foldable iPhone का लॉन्च आगे टला, जानें सबकुछ

Photo Credit: iPhone 15

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple के फोल्डेबल iPhone के बारे में खबरें समय-समय पर आती रहती हैं।
  • Apple ने फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री करने के अपने प्लान को टाल दिया।
  • Apple अपने फोल्डेबल iPhone के लिए दो डिजाइन पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Apple के फोल्डेबल iPhone के बारे में खबरें समय-समय पर आती रहती हैं, लेकिन Apple द्वारा जल्द ही इसे लॉन्च करने के बारे में ज्यादा रिपोर्ट नहीं आई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में पता चला है कि जो लोग Apple से फोल्डेबल iPhone की उम्मीद कर रहे हैं उन्हें अपनी उम्मीदें कम करने की जरूरत हो सकती है। आइए एप्पल के आगामी फोल्डेबल फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

DigiTimes की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने के अपने प्लान को काफी पीछे कर दिया है। साउथ कोरियन सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर रिपोर्ट से पता चला है कि Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone की रिलीज को 2026 की चौथी तिमाही से 2027 की पहली तिमाही तक रोक दिया है। इस देरी से पता चलता है कि हम जल्द से जल्द एक फोल्डेबल आईफोन देख सकते हैं, जो Samsung Galaxy Z Fold 9 की संभावित रिलीज के आसपास ही है।

Samsung ने 2019 में अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश किया और टेक्नोलॉजी को इस हद तक तैयार कर लिया है कि फोल्डेबल को डेली फोन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बीच Apple ने अपने लॉन्च प्लान में लगातार देरी की है, क्योंकि टेक्नोलॉजी अभी तक अपने हाई स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। इससे Samsung लंबे समय तक फोल्डेबल मार्केट में एकछत्र राज कर सकता है।

खास बात यह है कि Apple ने कंपोनेंट सप्लाई के लिए अपना प्लान नहीं बदला है। Samsung डिस्प्ले और LG डिस्प्ले जैसे डिस्प्ले प्रोवाइडर अभी भी फोल्डेबल आईफोन के लिए फ्लेक्सिबल डिस्प्ले देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि Apple ने फोल्डेबल आईफोन पर काम करने के लिए Vision Pro AR/VR हेडसेट प्रोजेक्ट से अपने कुछ कर्मचारियों को फिर से नियुक्त किया है।

रिपोर्ट्स से सुझाव मिलता है कि Apple अपने फोल्डेबल iPhone के लिए दो डिजाइन पर विचार कर रहा है। एक बुक जैसा दिखने वाला Galaxy Z Fold के समान है, जिसमें 6 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच की इंटरनल डिस्प्ले है। दूसरा डिजाइन क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल है, जो Galaxy Z Flip सीरीज जैसा है। Apple वास्तव में अपना फोल्डेबल फोन कब लॉन्च होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, यह साफ है कि एप्पल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिससे रिलीज का पता चलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »