Amazon Apple Fest: iPhone, MacBook Air समेत अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट बिक रहे सस्ते में

Amazon India पर Apple Fest का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान कई ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं, जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR पर मिल रही छूट
  • 21 फरवरी तक ऐप्पल प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट
  • बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी है सुविधा

Amazon Apple Fest: iPhone, MacBook Air समेत अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट बिक रहे सस्ते में

Amazon India पर Apple Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेजन पर चल रहे ऐप्पल फेस्ट में iPhone मॉडल, MacBook डिवाइस, आईपैड और Apple Watch Series 3 पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Amazon Apple Fest सेल 21 फरवरी 2019 तक चलेगी। ऐप्पल प्रोडक्ट पर डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।
 

Amazon Apple Fest में मिलने वाले ऑफर्स

iPhone XS Max का 64 जीबी वेरिएंट 1,09,900 रुपये के बजाय 104,900 रुपये में बेचा जा रहा है। 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। iPhone XS का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के बाद 109,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। खबर लिखे जाने तक फोन के अन्य स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा था।
Advertisement

iPhone XR का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 70,900 रुपये में बेचा जा रहा है। iPhone X भी Amazon Sale का हिस्सा है। अमेज़न सेल में ग्राहक आईफोन एक्स को 74,999 रुपये में बेचा जा रहा है। iPhone 8 Plus का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 66,999 रुपये तो वहीं, इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। iPhone 8 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 57,999 रुपये में मिल रहा है। iPhone 6s का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 26,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

चुनिंदा मैकबुक नोटबुक पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 2018 MacBook Air पर 9,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट के बाद इस डिवाइस को 1,05,900 रुपये (एमआरपी 1,14,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Apple iPad 9.7 इंच वाई-फाई वेरिएंट को 25,999 रुपये (एमआरपी 28,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के बाद Apple Watch Series 3 के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.