भारत में सेल बढ़ाने के लिए Apple खोलेगा 500 नए रिटेल स्टोर

भारत में सेल बढ़ाने के लिए Apple खोलेगा 500 नए रिटेल स्टोर
विज्ञापन
ऐप्पल (Apple) भारत में अपनी रणनीति को और मज़बूती देने की तैयारियों में जुट गया है। कंपनी जल्द ही एक नए रिटेल प्रोग्राम पर काम शुरू करने जा रही है जिसके तहत कई नए स्टोर्स खोले जाएंगे। एनडीटीवी गैजेट्स को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ऑथोराइज़्ड मोबिलिटी रिसेलर्स (AMR) प्रोग्राम के तहत भारत के 12 शहरों में 500 स्टोर खोले जाएंगे। इन स्टोर्स में कंपनी के नए ऑफर्स, खासकर iPhone, iPad और थर्ड-पार्टी एसेसरीज बेचे जाएंगे।

Apple सीधे तौर पर कुछ पार्टनर्स को AMR प्रोग्राम में जोड़ने की तैयारी कर रहा है और एनडीटीवी गैजेट्स को मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 100 पार्टनर्स ने इसके लिए हामी भी भर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने उन शहरों और जगहों को भी चुन लिया है, जहां ये नए स्टोर्स खोले जाएंगे। Apple की वेबसाइट के मुताबिक, AMR के प्रोग्राम मैनेजर की ये जिम्मेदारी होगी कि वो स्टोर लोकेशन ढूंढे।

एनडीटीवी गैजेट्स को इसके बारे में जो और जानकारी मिली है, उसके मुताबिक नए स्टोर्स को कंपनी की कठोर गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। साथ ही साइज़ और डिज़ाइन इत्यादि Apple के दिशा-निर्देश के मुताबिक ही होंगे। Apple ने इसके लिए एक कॉन्ट्रैक्टर को भी रखा है, जो स्टोर के इंटीरियर को डिजाइन करेंगे। Apple की पूरी सहमति मिलने के बाद ही दुकान को रिटेलर को सौंपा जाएगा।

आपको बता दें कि ये स्टोर्स रिटेलर ही चलाएंगे। उन्हें बाकी रिटेलर्स के मुकाबले प्रोडक्ट बेचने पर बेहतर कमीशन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी स्टोर के स्टाफ को ट्रेनिंग भी देगी ताकि वो ग्राहकों को खरीदारी के वक्त मदद कर सकें।

पूरी दुनिया में शायद ही Apple अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देता होगा। कुछ वक्त पहले तक भारत में भी ऐसा ही होता था। लेकिन हाल के दिनों में कंपनी ने अपने डिस्ट्रिब्यूशन मॉडल में कुछ बदलाव करते हुए iPhone, MacBook Air और बाकी प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देने की शुरुआत की है, जिससे मार्केट शेयर में भी सुधार देखा गया है। एनडीटीवी गैजेट्स को पता चला है कि AMR पार्टनर्स के साथ भी Apple इसी मॉडल पर काम करेगा, जिसकी वजह से वो एमआरपी से भी कम दाम में प्रोडक्ट बेच पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  8. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  9. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »