Apple ने किया 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट

देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग की जाती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 22:33 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है
  • इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है
  • देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है

पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इन स्मार्टफोन्स को बनाने वाली अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के भारत में बने iPhones का एक्सपोर्ट किया है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है। 

देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग की जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। वित्त वर्ष 2022 से आईफोन्स की कुल शिपमेंट 50 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई हैं। 

मिनिस्टर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Ashwini Vaishnaw ने बताया है कि देश में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग छह गुणा बढ़ी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के एक्सपोर्ट में आठ गुणा की बढ़ोतरी हुई है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया था। इसके बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। इसमें आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। 

पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। देश में आईफोन्स की डिमांड में भी बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को दोगुना करने की तैयारी है। इस फैक्टरी में लगभग 2,000 वर्कर्स की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। AirPods की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए फॉक्सकॉन लगभग 4,800 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती है। इसमें से 3,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट हो चुका है। इस वर्ष एपल का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.