Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स

Apple आज Surprise and Shine के नाम के साथ ग्लोबल स्तर पर अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 14:03 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone Ultra में 7.8 इंच की OLED इनर डिस्प्ले दी जा सकती है।

Apple Surprise and Shine

Photo Credit: Apple

Apple आज Surprise and Shine के नाम के साथ ग्लोबल स्तर पर अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro से लेकर iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold या iPhone Ultra (संभावित नाम) पेश होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार कंपनी स्टैंडर्ड आईफोन 18 और आईफोन एयर 2 को इस इवेंट में पेश नहीं कर रही है जो कि एक अलग इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। आइए आगामी Apple आईफोन की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple Surprise and Shine इवेंट आज रात यानी कि 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार 10.30 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, एप्पल टीवी ऐप और एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव इवेंट देख सकते हैं। एप्पल के इस इवेंट में फ्लैगशिप आईफोन के साथ-साथ नई वॉच, एयरपोड्स और अन्य डिवाइसेज लॉन्च होने की उम्मीद हैं। 

Advertisement

iPhone Fold या iPhone Ultra
iPhone Ultra में 7.8 इंच की OLED इनर डिस्प्ले और 5.4-5.5 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है। यह ए20 प्रो, 2एनएम चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी से 2टीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। आगामी आईफोन iOS 27 पर काम करने की उम्मीद है।

iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, लेकिन काफी इंटरनल बदलाव हो सकते हैं। यह आईफोन एप्पल के ए20 प्रो चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है जो कि कथित तौर पर 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। बड़ा बदलाव कैमरा में आ सकता है जो कि वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डायनेमिक आईलैंड भी काफी छोटा हो सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड  और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस आईफोन में Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 48 मेगापिक्सल का वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है। आगामी आईफोन में 12जीबी रैम दी जाएगी। इस बार बैटरी में बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है और 5,567mAh की बैटरी मिल सकती है।

Advertisement

Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4
Apple आज लॉन्च इवेंट में नई वॉच पेश करने जा रहा है। उम्मीद है कि इस दौरान Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 दस्तक दे सकती हैं। वॉच सीरीज 12 में नए हेल्थ संबंधित फीचर्स और सिरेमिक केस का ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं वॉच अल्ट्रा 4 कथित तौर पर रिडिजाइन के साथ आ सकती है।

AirPods 5
Apple आज के लॉन्च इवेंट में AirPods 5 की घोषणा भी कर सकता है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि AirPods वर्जन में आ सकते हैं, जिसमें एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का विकल्प होगा। इसके अलावा हार्ट रेट ट्रैकिंग भी AirPods 5 में मिल सकती है। हालांकि, एप्पल ने अभी तक इन फीचर्स को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Apple के लॉन्च इवेंट में अन्य घोषणाएं
Apple  कथित तौर पर अपने स्मार्टफोन होम लाइनअप में भी कई अपडेट कर सकता है। संभावना है कि इस इवेंट के दौरान नए Apple TV 4K, नए होमपोड मिनी और 7 इंच की स्क्रीन के साथ एक नया होम हब भी आ सकता है। इसके अलावा एप्पल इस इवेंट के दौरान iOS 27 रिलीज और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट के बारे में भी ज्यादा जानकारी प्रदान कर सकता है। नया सॉफ्टवेयर फोल्डेबल आईफोन में नए फीचर्स जोड़ सकता है, जिसके साथ साइड बाय साइड मल्टीटास्किंग, iPad स्टाइल लेयआउट और कई हिंज पॉजिशन का सपोर्ट कर सकता है। सॉफ्टवेयर  अपडेट में iPadOS, watchOS और अन्य एप्पल प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.