iPhone 17 Pro, 17 Pro Max भारत में दमदार प्रोसेसर, कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Apple ने आज भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 23:42 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro Max में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में नया कैमरा डिजाइन दिया गया है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 Pro प्रोसेसर है।

Photo Credit: Apple

Apple ने आज भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। हम यहां पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के बारे में बात कर रहे हैं। 17 Pro और 17 Pro Max का डिजाइन काफी बदल दिया गया है। इन दोनों आईफोन में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max Price

iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है। इन आईफोन के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 5:30 बजे से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। ये दोनों आईफोन सिल्वर, डीप ब्लू और कॉस्मिक ऑरेंज कलर में उपलब्ध हैं।

 
iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max Specifications

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इन आईफोन में Apple का लेटेस्ट और टॉप ऑफ द लाइन A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें Apple Intelligence फीचर्स भी मिलेंगे। एप्पल इंटेलिजेंस के साथ विजुअल इंटेलिजेंस, लाइव ट्रांसलेशन और क्लीन अप आता है। 3x बेहतर खरोंच रेसिस्टेंस के लिए फ्रंट पर सिरेमिक शील्ड 2 और हीट डिसिपेशन के लिए एक फोर्ज्ड एल्यूमीनियम यूनिबॉडी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Pro और 17 Pro Max के रियर में ƒ/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और ƒ/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में रैम और बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है। iPhone 17 Pro Max में iPhone 15 Pro Max की तुलना में अब तक की सबसे अच्छी बैटरी लाइफ दी गई है जो कि फुल चार्ज पर 3 घंटे तक ज्यादा है। 17 Pro में फुल चार्ज में 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 17 Pro Max में 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। वहीं 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इन आईफोन में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.