Apple के चीफ Tim Cook ने बताया क्यों है प्रत्येक वर्ष नया iPhone लॉन्च करने की जरूरत

पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में एपल ने देश में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने पिछले महीने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था
  • कंपनी ने नए आईफोन्स की 22 सितंबर बिक्री शुरू की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple पिछले कुछ वर्षों से प्रत्येक वर्ष  iPhone की नई सीरीज लॉन्च करती है। कंपनी के CEO, Tim Cook ने प्रत्येक वर्ष आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करने का कारण बताया है। उन्होंने एनवायरमेंट को लेकर कंपनी की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी है। 

कुक ने वीडियो प्लेटफॉर्म Brut को बताया, "मुझे लगता है कि प्रत्येक वर्ष आईफोन उन लोगों के लिए है जो इसे खरीदना चाहते हैं और उनके लिए यह बहुत अच्छी चीज है।" एपल के बिजनेस से एनवायरमेंट पर पड़ने वाले असर के बारे में उनका कहना था कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को उनके आईफोन्स को ट्रेड इन करने का विकल्प दिया जाता है। कुक ने बताया, "हम लोगों को उनके फोन को ट्रेड इन करने का विकल्प देते हैं और इसके बाद हम उस फोन की दोबारा बिक्री कर सकते हैं अगर वह कार्य कर रहा है। अगर वह खराब है तो हमारे पास उसे डिसअसेंबल करने और उससे मिलने वाले मैटीरियल्स का इस्तेमाल एक नया आईफोन बनाने में करने के तरीके हैं।" 

आईफोन्स को लेकर योजना के बारे में कुक ने कहा, "मुझे लगता है कि यह कार्बन न्यूट्रल होगा और इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा।" हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। एपल ने पिछले महीने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की 22 सितंबर से भारत और अन्य देशों में बिक्री शुरू की थी। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया है। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। 

पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में एपल ने देश में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया है। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.