Apple ने छीना Samsung का 13 साल पुराना ताज, करोड़ों स्मार्टफोन बेचकर बना नंबर 1

Apple ने पहली बार पूरे साल के साथ-साथ चौथी तिमाही में भी स्मार्टफोन मार्केट पर अपना दबदबा रखा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2024 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने Samsung को पीछे करके टॉप फोन विक्रेता का खिताब हासिल किया।
  • एप्पल की 2023 में 20.1 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी थी।
  • Samsung का 226 मिलियन शिपमेंट के साथ 19.4 प्रतिशत मार्केट शेयर था।

iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

स्मार्टफोन मार्केट में ग्लोबल स्तर पर सुधार देखने को मिल रहा है। ग्लोबल स्तर पर IDC के तिमाही मोबाइल फोन ट्रैकर और रिसर्च फर्म कैनालिस के डाटा के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट ने बीते साल की समान अवधि की तुलना में साल-दर-साल 8.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। खासतौर पर Apple ने Samsung को पछाड़कर ग्लोबल स्तर पर टॉप स्मार्टफोन विक्रेता का खिताब अपने नाम किया है। सैमसंग पिछले 13 साल से इस स्थान पर काबिज था। डाटा से इसके अलावा भी कई अन्य जानकारियों का पता चला है। आइए सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में दिख रहे सुधार


Advertisement
ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल के आधार पर 3.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि बिक्री 2023 की चौथी तिमाही में 326 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई, जबकि 2022 की चौथी तिमाही में यह 300 मिलियन यूनिट ही थी। लगातार 7 तिमाहियों में गिरावट के बाद यह बढ़त देखने को मिली।

Apple ने पहली बार पूरे साल के साथ-साथ चौथी तिमाही में भी स्मार्टफोन मार्केट पर अपना दबदबा रखा। ब्रांड ने चौथी तिमाही में 80.5 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग की, जबकि 2023 के दौरान 234 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग रही। एप्पल की 2023 में 20.1 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी थी। Samsung का 226 मिलियन शिपमेंट के साथ 19.4 प्रतिशत मार्केट शेयर था, जिसके साथ यह दूसरे स्थान पर रहा। साउथ कोरियन ब्रांड ने 2023 की चौथी तिमाही में 53 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग की। बीते साल कुल शिपमेंट के मामले में Xiaomi ने 12.5 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। OPPO ने 8.8 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ चौथा और Transsion ने 8.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
Advertisement

चौथी तिमाही के शिपमेंट में Transsion ने 28.2 मिलियन बिक्री और 8.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान हासिल किया और सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। Vivo ने 24.1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री और 7.4 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ पांचवां नंबर हासिल किया। चौथी तिमाही में Samsung के शिपमेंट में बीते साल की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। साल दर साल के प्रदर्शन के आधार पर सिर्फ Apple ने 3.7 प्रतिशत और Transsion ने 30.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Samsung, Xiaomi, Vivo, Transsion, Smartphone Sale

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.