iPhone 13, iPhone 12 के लिए Anker ने खास पावरबैंक Anker 621 Magnetic 5000mAh किया लॉन्च, जानें कीमत

इसका वजन 142 ग्राम है। फोन को चार्ज करते समय आप इसे आसानी से पॉकेट में भी रख सकते हैं क्योंकि इसका साइज काफी कॉम्पेक्ट है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • चार्जिंग के लिए इसमें 60 सेंटीमीटर की यूएसबी-सी टू यूएसबी-सी केबल है
  • यह 10N 2.2lb मेग्नेट के साथ आता है
  • पावरबैंक के साथ कंपनी दे रही है 2 साल की वारंटी

Anker 621 Magnetic Battery को Amazon पर 49.99 डॉलर (लगभग 4000 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

मोबाइल डिवाइसेज के लिए चार्जिंग एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी Anker की ओर से नई Anker 621 Magnetic Battery को लॉन्च किया गया है। इसकी चार्ज कैपिसिटी 5,000mAh की है। इसे खासतौर पर iPhone के लिए तैयार किया गया है। जिसके लिए यह MagSafe डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि चार्जिंग करते समय आईफोन को यह आराम से होल्ड कर सकता है। यह पावर बैंक 7.5W तक का आउटपुट दे सकता है। साइज में कॉम्पेक्ट और वजन में हल्का ये पावरबैंक MiniCell टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस में दिए गए मेग्नेट काफी शक्तिशाली हैं और चार्जिंग के समय यह आईफोन को होल्ड रख सकते हैं। 
 

Anker 621 Magnetic Battery price, availability

Anker 621 Magnetic Battery को Amazon से खरीदा जा सकता है। अमेरिका में इसे Amazon पर 49.99 डॉलर (लगभग 4000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। धीरे-धीरे इसे दूसरे मार्केट्स में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अमेरिका में इसके लिए डिलीवरी सितम्बर में शुरू होने की उम्मीद है। 
 

Anker 621 Magnetic Battery specifications

Anker 621 Magnetic Battery (MagGo) 5000mAh के लिए कंपनी ने कहा है कि यह iPhone 13 और iPhone 12 के साथ बहुत अच्छी तरह से काम करता है। हालांकि, दोनों डिवाइसेज की चार्जिंग करते समय यह कितना टाइम लेता है, इसके बारे में डिटेल्स नहीं दी गई हैं। इसका वजन 142 ग्राम है। फोन को चार्ज करते समय आप इसे आसानी से पॉकेट में भी रख सकते हैं क्योंकि इसका साइज काफी कॉम्पेक्ट है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें लगे मेग्नेट्स काफी स्ट्रॉन्ग हैं। यह 10N 2.2lb मेग्नेट के साथ आता है। चार्जिंग के लिए इसमें 60 सेंटीमीटर की यूएसबी-सी टू यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसकी बैटरी 5000mAh की है। पावरबैंक को चार्ज करने में कितना समय लगता है, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी भी दे रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.