एंड्रॉयड एन का नया डेवलपर प्रिव्यू नेक्सस डिवाइस के लिए रिलीज

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 16 जून 2016 17:37 IST
गूगल ने नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू का लेटेस्ट वर्ज़न रिलीज किया है। एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 4 का बिल्ड नंबर NPD56N है। इसे हर सपोर्ट करने वाले डिवाइस में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि डेवलपर प्रिव्यू 4 में कंपनी ने उन कमियों को दूर किया है जिनके बारे में डेवलपर्स ने पिछले वर्ज़न में शिकायत की थी। इसके साथ एपीआई में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

इच्छुक यूज़र एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें android.com/beta पेज पर जाना होगा। पहले की तरह यह बीटा बिल्ड नेक्सस 6, नेक्सस 9, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और एंड्रॉयड वन (जनरल मोबाइल 4जी) के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस ने जानकारी दी है कि नया बिल्ड सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3 को सपोर्ट करता है। याद रहे कि एक पुरानी रिपोर्ट में गूगल द्वारा एंड्रॉयड एन बीटा प्रोग्राम को नेक्सस के अलावा अन्य डिवाइस के लिए भी रिलीज करने की जानकारी दी गई थी।

एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 4 जल्द ही लॉन्च होने वाले एंड्रॉयड एन प्लेटफॉर्म के आखिरी एपीआई के साथ आया है। रिपोर्ट में एंड्रॉयड पुलिस ने कहा, ''नए एपीआई का लेवल 24 है।" गूगल ने बताया है कि लॉन्च शॉर्टकर्ट फ़ीचर को बाद में रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि डेवलपर प्रिव्यू 4 से लॉन्चर शॉर्टकर्ट एपीआई को हटा लिया गया है।

नए डेवलपर प्रिव्यू में किए गए बदलाव में क्विक सेटिंग्स टाइल्स, क्लॉक नोटिफिकेशन को डिसमिस करने वाले फ़ीचर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.