Samsung Galaxy C9 Pro को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

भारत में Samsung Galaxy C9 Pro इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस हैंडसेट के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड नूगा का अपग्रेड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 19:08 IST
ख़ास बातें
  • यह 6 जीबी रैम के साथ आने वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कंपनी के नए यूआई वर्ज़न मिलना शुरू
  • यह फोन 29,900 रुपये में उपलब्ध है
भारत में Samsung Galaxy C9 Pro इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस हैंडसेट के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड नूगा का अपग्रेड जारी कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि यह 6 जीबी रैम के साथ आने वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। खबर है कि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कंपनी के नए यूआई वर्ज़न मिलना शुरू हो गया है।

Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सैमसंग सी9 प्रो इस्तेमाल करने वाले यूज़र को एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जिन यूज़र को ओटीए अपडेट नहीं मिला है, वे Settings > About Device > Software Update पर जाकर अपडेट के बारे में जांच सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को ही इस अपडेट को जारी किया है, ऐसे में सभी गैलेक्सी सी9 प्रो यूज़र को मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सी9 प्रो को अपडेट मिलने के बाद हैंडसेट को अगस्त महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल जाएगा। वैसे, अब नवंबर आ चुका है तो सिक्योरिटी पैच थोड़ा पुराना ज़रूर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Samsung Galaxy C9 Pro में गैलेक्सी एस8 के कुछ काम के सॉफ्टवेयर फीचर मिलेंगे।

भारत में सैमसंग ने गैलेक्सी सी9 प्रो को जनवरी महीने में 36,900 रुपये में लॉन्च किया था। इस वक्त फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत में पिछले महीने ही दूसरी बार कटौती की गई थी। अब यह फोन 29,900 रुपये में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।
Advertisement

(जानें: सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो बनाम मोटो ज़ेड बनाम वनप्लस 3टी)
Advertisement

बात करें कैमरे की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • Bad
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.