एंड्रॉयड 7.0 नॉगट को जल्द आम यूज़र के लिए किया जाएगा जारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 14:31 IST
जुलाई में गूगल ने एंड्रॉयड नॉगट का फाइनल प्रिव्यू जारी किया था। उस वक्त गूगल ने जल्द ही इसके पब्लिक रिलीज जारी करने के संकेत दिए थे। अब, एक नए लीक से पता चलता है कि कंपनी इसी महीने एंड्रॉयड 7.0 का पब्लिक वर्जन जारी करेगी। इस लीक से पता चलता है कि नेक्सस 5 यूज़र को एंड्रॉयड अपेट नहीं मिलेगा।

टिप्सटर इवान ब्लास का दावा है कि 5 अगस्त को सिक्योरिटी अपडेट के साथ ही गूगल एंड्रॉयड नॉगट का पब्लिक वर्जन जारी करेगी। गूगल द्वारा हमेशा एंड्रॉयड वर्जन सितंबर-अक्टूबर में गूगल नेक्सस डिवाइस के साथ जारी करती रही है। गूगल कथित एचटीसी 'मार्लिन' डिवाइस में एंड्रॉयड एन अपडेट जारी करेगी या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

ब्लास ने यह भी बताया कि नेक्सस 5 के यूज़र को एंड्रॉयड एन अपडेट नहीं मिलेगा। नेक्सस 5 स्मार्टफोन की 18 महीने की अपडेट अवधि खत्म हो चुकी है। अब लगता है कि गूगल इस डिवाइस में अपडेट के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर रहा है।

एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के कई नए फीचर के साथ आने की उम्मीद है। लेटेस्ट प्रिव्यू बिल्ड से कई कैमरा अपग्रेड होने का इशारा मिलता है।
Advertisement

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में कैमरा ऐप के दो नए फीचर के बारे में बताया गया है। इनमें ग्रिड विकल्प और मैनुअल एक्सपोज़र मोड के दोबारा आने की जानकारी मिली है।
Advertisement

ग्रिडलाइंस एक शानदार तरीका है जिससे तस्वीर लेते समय साइज़ के हिसाब से कंपोज किया जा सकता है। नए कैमरा ऐप में पुराने स्टैंडर्ड 3x3 फ्रेम के अलावा तीन और ग्रिडलाइन विकल्प भी मिलेंगे। अब 4x4, एक गोल्डन रेशियो और सोशल ऐप के लिए एक स्क्वायर ग्रिड जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। नए ग्रिड विकल्पों को व्यूफाइंडर में सबसे ऊपर हाइलाइट किया गया है औक उन पर क्लिक करने से चुने हुए ग्रिड को सेलेक्ट किया जा सकता है। ग्रिडलाइंस को अपनी जरूरत के हिसाब से ऑफ भी किया जा सकता है।

मैनुअल एक्सपोज़र फीचर को प्रिव्यू बिल्ड में नहीं देखा गया था लेकिन अब इस फीचर की वापसी हो गई है। इस बार इसे एक स्लाइडर के तौर पर वापस लाया गया है और इसे स्क्रीन पर टैप कर देख सकते हैं। इसके बाद यूज़र ब्राइटनेस को अपने हिसाब से कम या बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

फिलहाल, लेटेस्ट प्रिव्यू अपडेट नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9, पिक्सल सी डिवाइस और जनरल मोबाइल 4जी एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए उपलब्ध है। फाइनल एंड्रॉयड नॉगट पब्लिक रिलीज़ के साथ ही मल्टी-विंडो सपोर्ट, एनहेंस्ड नोटिफिकेशन, बदला हुआ डोज़, नंबर ब्लॉकिंग जैसे कई और फीचर मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Nougat, Camera App, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.