Android 12 के फीचर्स, रिलीज डेट, लीक्स, जानें सब कुछ...

Android 12 release date: पिछले कुछ वर्षों से एंड्रॉयड ओएस के रिलीज़ का समय एक जैसा रहा है। Android 8 से Android 11 तक सभी वर्ज़न अगस्त या सितंबर में जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Android 11 की तरह ही Android 12 भी अगस्त या सितंबर में हो सकता है रिलीज़
  • Pixel लाइनअप के लिए रिलीज़ हो सकते हैं नए फीचर्स
  • फरवरी में पहला डेवलपर प्रिव्यू बिल्ड मिलने की उम्मीद

Android 12 Release Date: Google अपना नया एंड्रॉयड वर्ज़न अगस्त या सितंबर में रिलीज़ कर सकता है

Android 12 को इस साल रिलीज़ किया जाना है। Google हर साल अगस्त या सितंबर के समय अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्ज़न रिलीज़ करता है और इस साल नंबर एंड्रॉयड 12 का है। पिछले साल रिलीज़ हुए Android 11 में हमें खास बड़े अपग्रेड नज़र नहीं आए थे, लेकिन Android 12 से यूज़र्स को कई उम्मीदे हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर कई अफवाहें और लीक्स देखने को मिल चुकी हैं। ऐसे में हमने आपके लिए सभी फीचर्स, रिलीज़ डेट और लीक्स को एक जगह इकट्ठा किया है।
 

Android 12 release date (expected)

जैसा कि हमने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से एंड्रॉयड ओएस के रिलीज़ का समय एक जैसा रहा है। Android 8 से Android 11 तक सभी वर्ज़न अगस्त या सितंबर में जारी किए गए हैं। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि Android 12 भी इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो। हालांकि जैसा कि Android Central की रिपोर्ट कहती है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते गूगल के कर्मचारी अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि हमें नए वर्ज़न के स्टेबल रूप को देखने में थोड़ा अधिक समय लगे, लेकिन फिर भी हम अधिकतम अक्टूबर या नवंबर की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

हालांकि स्टेबल रिलीज़ से पहले गूगल कई डेवलपर प्रिव्यू और आखिर में बीटा वर्ज़न रिलीज़ करता है। ऐसे में देखना होगा कि Android 12 का पहला डेवलपर प्रिव्यू कब रिलीज़ होगा। Android 10 और Android 11 का पहला प्रिव्यू क्रमश: फरवरी में रिलीज़ हुआ था और अब देखना होगा कि एंड्रॉयड 12 का प्रिव्यू कब रिलीज़ होता है। हालांकि नोट करने वाली बात यह है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रिव्यू बिल्ड की तुलना में आखिरी बिल्ड में काफी अंतर होते हैं।
 

Android 12 features (expected)

9to5Google की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि गूगल अपनी पिक्सल लाइनअप के लिए एक खास फीचर पेश कर सकता है, जिसमें यूज़र्स अपने पिक्सल फोन के बैक में दो बार टैप कर कुछ खास फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं। इन एक्शन में डबल टैप कर स्क्रीनशॉट लेने, अलार्म को स्नूज़ करने के अलावा कुछ अन्य एक्शन शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

उम्मीद की जा रही है कि इस बार गूगल सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स पर ज्यादा फोकस करेगा। इसलिए हमें सिक्योरिटी को लेकर कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें ऐप परमीशन्स भी शामिल होंगी। नोटिफिकेशन पैनल पर भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गूगल के इंटरफेस में हमें पिछले कई सालों में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इस बार इंटरफेस कुछ अलग दिखाई दे। हालांकि गूगल के स्टॉक इंटरफेस को काफी बड़ी संख्या में यूज़र्स द्वारा पसंद किया जाता है, इसलिए कंपनी इसमें बहुत बड़े परिवर्तन न करें। इतना ही नहीं, ऐसा भी हो सकता है कि हमें कुछ पिक्सल-स्पेसेफिक फीचर्स अन्य एंड्रॉयड फोन्स के लिए देखने को मिले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 12, Android 12 Release Date, Android 12 Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.