Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy On6 को Android 10 के साथ One UI 2.0 अपडेट मिलने की खबर

SamMobile पब्लिकेशन द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 और Galaxy On6 के एंड्रॉयड 10 ओवर द एयर (OTA) अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न J600GDXU6CTF4 है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • अप्रैल में चुनिंदा Samsung Galaxy J6 यूज़र्स को प्राप्त हुआ एंड्रॉयड 10 अ
  • नए अपडेट में मौजूद है डार्क मोड समेत कई नए फीचर्स
  • यह नया अपडेट जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है

Samsung के दोनों फोन को मिल रहा है ओवर द एयर अपडेट

Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy On6 स्मार्टफोन को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ही स्मार्टफोन को भारत मेंएंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट अप्रैल में ही मिलना शुरू हो गया था, लेकिन उस वक्त केवल चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही इसे रोलआउट किया गया था। यह नया अपडेट भी जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 और सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 यूज़र्स को कई नए फीचर्स इस अपडेट के साथ मिलेंगे, जैसे कि डार्क मोड, स्मूथ एनिमेशन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंटरफेस। बता दें, दोनों ही स्मार्टफोन साल 2018 में एंड्रॉयड 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लॉन्च किए गए थे और फिर पिछले साल इन्हें एंड्रॉयड 9 के साथ वन यूआई अपडेट प्राप्त हुआ था।
 

SamMobile पब्लिकेशन द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 और Galaxy On6  के एंड्रॉयड 10 ओवर द एयर (OTA) अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न J600GDXU6CTF4 है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस सिस्टम अपडेट का साइज़ 1427.94 एमबी है और यह जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।

गैलेक्सी जे6 भारतीय यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 अपडेट की उपलब्धता उनके फोन में नोटिफिकेशन के द्वारा प्राप्त होगी। इसके अलावा यूज़र्स मैनुअली भी अपडेट की जांच कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा और फिर मैनुअली अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

सिस्टम अपडेट के स्क्रीनशॉट में गैलेक्सी जे6 यूज़र्स के लिए कुछ अपडेट्स की जानकारी दी गई है। जिसमें डार्क मोड, स्मूथ एनिमेशन, क्लियर ऐप आइकन और सिस्टम कलर्स, इम्प्रूव्ड टाइटल, बटन लेआउट और नए वॉलपेपर्स आदि शामिल हैं। इसके साथ ही यह यूज़र्स को व्यक्तिगत रूप से ऐप्स को अपग्रेड करने की भी सलाह देगा, जैसे कैलकुलेटर, सैमसंग इंटरनेट, सैमसंग हेल्थ और सैमसंग नोट्स इत्यादि।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी ऑन6 दोनों ही फोन को लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही डुअल VoLTE सपोर्ट प्राप्त हुआ था। गैलेक्सी जे6 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट पिछले साल मिला था। दोनों ही फोन सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसमें 4 जीबी तक का रैम दिया गया है। इन फोन में सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J6, Android 10, Samsung, Samsung Galaxy On6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.