Motorola Moto G7 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Moto G7 पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। यह फोन 6.24 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आया था। इस फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है, जिसमें 15 वॉट का टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 12 मई 2020 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 बीते साल भारत में हुआ था लॉन्च
  • Moto G7 को अपडेट के साथ मिले सिक्योरिटी पैच की जानकारी नहीं
  • अभी यह अपडेट केवल ब्राज़ील में हुआ है उपलब्ध

Moto G7 से एंड्रॉयड 10 के कई फीचर्स

Motorola Moto G7 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 आधारित स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से हासिल हुई। Motorola के Brazilian software upgrade न्यूज़ पेज पर लिखा है कि मोटो जी7 को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसमें कहा गया है कि यह अपडेट देश में 7 मई से मिलना शुरू हो चुका है। आपको बता दें, इस फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी होने की उम्मीद तभी से शुरू हो गई थी, जब G7 Plus को करीब पांच महीने पहले यानी जनवरी में यह अपडेट मिलना शुरू हो गया था।

Motorola ने Moto G7 के अपडेट की जानकारी देते हुए बताया कि यह एंड्रॉयड 10 अपडेट 8 मई 2020 से ही रोलआउट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, फिलहाल यह अपडेट फेज़ मैनर में अपडेट किया गया है, इस अपडेट की स्टेबिल्टी पुख्ता हो जाने के बाद कंपनी इसे बड़े स्तर पर रोलआउट कर देगी। कंपनी ने यह भी बताया कि यह एंड्रॉयड 10 अपडेट 7 जून से पहले देश के सभी मोटो जी7 स्मार्टफोन में पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अपडेट ब्राज़ील के अलावा दूसरे देशों में कब रोलआउट किया जाएगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत समेत दूसरे देशों में भी यह अपडेट जल्द ही ज़ारी हो सकता है।

XDA-Developers के मुताबिक, मोटो जी7 के एंड्रॉयड 10 अपडेट का बिल्ड नंबर QPU30.52-16-2 है। वहीं, इस अपडेट के साथ आने वाला सिक्योरिटी पैच अभी अज्ञात है। यह अपडेट एंड्रॉयड 10 के कुछ नए फीचर्स के साथ आया है, जो कि आमतौर पर दूसरे स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड 10 के साथ आ चुके हैं, जैसे डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई और गेस्चर नेविगेशन इत्यादि।

अगर आपको इस अपडेट की नोटिफिकेशन अब तक नहीं आई है, तो आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। जैसा कि हमने बताया, यह अपडेट फिलहाल फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है। इसके अलावा आप सेटिंग्स में जाकर भी मैनुअली इस अपडेट को चेक कर सकते हैं।

याद दिला दें, मोटो जी7 स्मार्टफोन पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। यह फोन 6.24 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा के साथ आया था। इस फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है, जिसमें 15 वॉट का टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारत में यह फोन बीते साल मार्च में लॉन्च किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G7, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.