Nokia 1 को भारत में Android 10 (Go Edition) अपडेट मिलना शुरू

Nokia 1 स्मार्टफोन साल 2018 में लॉन्च किया गया था, जो मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और 2,150 एमएएच बैटरी से लैस था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 1 भारत में 2018 में हुआ था लॉन्च
  • लॉन्च के वक्त नोकिया 1 में था एंड्रॉयड 8.1 (गो एडिशन)
  • एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) एंट्री लेवल डिवाइस के लिए

Nokia 1 है कंपनी का एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

HMD Global के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nokia 1 को भारत में Android 10 (Go Edition) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट व अपडेट की उपलब्धता की जानकारी खुद एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहू सरविकास ने ट्विटर के माध्यम से दी। Nokia के बाकि स्मार्टफोन अपडेट की तरह नोकिया 1 का एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) अपडेट फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, यानी यह अपडेट कुछ लोगों को पहले, तो कुछ लोगों को कुछ समय बाद प्राप्त होगा। खास बात यह है कि जिन देशों के लिए नोकिया 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 अपडेट पहले फेज़ में ज़ारी किया जाएगा, उन देशों की लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है।
 

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि कंपनी ने चुनिंदा देशों में Nokia 1 स्मार्टफोन के लिए Android 10 (Go Edition) अपडेट ज़ारी कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड अपडेट को पहले फेज़ में कुछ देशों के लिए ज़ारी किया है, जिन्हें आने वाले दिनों में यह अपडेट प्राप्त होगा। नोकिया 1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) अपडेट प्राप्त करने वाले देशों की लिस्ट में भारत के अलावा, बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, और वियतनाम आदि भी शामिल हैं।
 

कम्युनिटी पोस्ट में कंपनी ने बताया कि उपरोक्त मार्केट में से 7 प्रतिशत मार्केट के लिए यह लेटेस्ट अपडेट 7 जुलाई तक पहुंच गया है। वहीं, 50 प्रतिशत मार्केट को 10 जुलाई तक अपडेट प्राप्त होगा, इसके अलावा 12 जुलाई तक इन सभी मार्केट्स के नोकिया 1 यूज़र्स तक अपडेट पहुंच जाएगा।

जो लोग एंड्रॉयड के गो एडिशन से वाकिफ नहीं है, उन्हें बता दें कि यह 2 जीबी रैम व उससे कम और एंड्रॉयड के स्टैंडर्ड वर्ज़न के टोन-डाउन वर्ज़न वाले एंट्री-लेवल डिवाइस के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह काफी हल्का और डेटा बचाने वाला वर्ज़न है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए आदर्श है। यह गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न के साथ आता है, जैसे Google Go, Gallery Go, Camera Go, Assistant Go इत्यादि।

आपको बता दें, नोकिया 1 स्मार्टफोन साल 2018 में लॉन्च किया गया था, जो मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और 2,150 एमएएच बैटरी से लैस था। इस फोन में 4.50 इंच का डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। लॉन्च के वक्त नोकिया 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर काम करता था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and good-looking
  • Durable
  • Bad
  • Weak cameras
  • Poor performance
  • Mediocre battery life
  • Android Go is a work in progress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 1, android 10 go edition, Nokia 1 update, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  5. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  4. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  5. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  6. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  7. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  8. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  9. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  10. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.