भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन

कंपनी ने इसके लिए एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 09:51 IST
ख़ास बातें
  • Amber एंटरप्राइजेज इन्हें बनाएगी जिसके लिए रूपरेखा तैयार हो चुकी है।
  • कंपनी मार्च 2027 में इसका पहला फेज शुरू करेगी।
  • Oppo, OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स की पहली खेंप अगले साल से।

Oppo, OnePlus और Realme के फोन अब भारत में ही बनेंगे

Photo Credit: Realme

Oppo, OnePlus और Realme के फोन अब भारत में ही बनेंगे। Amber एंटरप्राइजेज इन्हें बनाएगी जिसके लिए रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ट्रायल के तौर पर जल्द ही इन स्मार्टफोन्स का निर्माण शुरू करेगी जिसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी नियुक्त किया है। कहा गया है कि प्रोडक्शन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

Amber Enterprises, जो कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनी है, भारत में स्मार्टफोन निर्माण के कारोबार में उतरने जा रही है। कंपनी Oppo, OnePlus और Realme के लिए फोन का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू करेगी। PTI के अनुसार, कंपनी मार्च 2027 में इसका पहला फेज शुरू करेगी। यानी Oppo, OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स की पहली खेंप अगले साल की पहली तिमाही से देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एम्बर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CEO ने कंपनी की अर्निंग रिपोर्ट के दौरान यह बात कही।

Amber की ओर से भारत में पहले साल में करीब 80 लाख स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य है। प्रोडक्शन को चरणों में बढ़ाया जाएगा जिसके बाद दूसरे साल में करीबन 15 लाख से 16 लाख तक यूनिट्स बनाने की बात कही गई है। कंपनी के सीईओ जसबीर सिंह ने बताया कि कंपनी ने एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की नियुक्ति भी की है। Oppo Mobiles India के साथ यह एग्रीमेंट है जिसमें कंपनी Oppo, OnePlus और Realme यानी तीन ब्रांड्स को कवर करेगी। 

खबर ऐसे समय में आई है जब चीनी स्मार्टफोन ब्रांड भारत में एसेट-लाइट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर अपनी निर्भरता बढ़ा रहे हैं। ET के अनुसार, Oppo, OnePlus और Realme उन ब्रांड्स के बड़े ग्रुप का हिस्सा हैं जो चीन की BBK Electronics से निकले हैं, हालांकि ये कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। भारतीय मार्केट के लिए Oppo स्मार्टफोन नोएडा में Vivo फैसिलिटी में बनाए जाते हैं। Vivo अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को Dixon Technologies के साथ मिलकर बनाए जा रहे एक जॉइंट वेंचर में ट्रांसफर करने की प्रोसेस में बताई जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.