108MP कैमरा वाला फोन 25 हजार के बजाय 10 हजार में, इस ऑफर से होगी भारी बचत

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन 5 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • edmi Note 11 Pro + 5G के 6GB RAM और 128GB वेरिएंट सस्ता मिल रहा है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6GB RAM और 128GB वेरिएंट पर छूट मिल रही है।
  • Amazon पर 108MP कैमरा फोन पर मिलने वाली इन डील्स के बारे में जानें।

Photo Credit: Amazon

अमेजन पर जल्द ही नई सेल शुरू होने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी, फ्रिज, एसी और अन्य होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। मगर हम आज ऐसा ऑफर लेकर आए हैं जो कि आपको सेल शुरू होने से पहले ही सेल वाला लाभ दे रहा है। इस लिस्ट में Redmi Note 11 Pro + 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Redmi Note 10T 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन पर अमेजन पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ यूजर्स द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। आइए Amazon पर स्मार्टफोन पर मिलने वाली इन डील्स के बारे में जानते हैं।
 

Redmi Note 11 Pro + 5G पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो Redmi Note 11 Pro + 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 20,999 रुपये में मिल रहा है। इस दौरान 4,000 रुपये की बचत हो रही है। अगर इसे ईएमआई पर खरीदा जाता है तो 831.49 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 250 रुपये बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 10,950 रुपये तक बचत की जा सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,049 तक जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 108MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर ऑफर


ऑफर के मामले में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन 5 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसके जरिए 1,000 रुपये की बचत हो रही है। वहीं अगर आप ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो 751.1 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदने का मौका है। बैंक ऑफर के मामले में Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 10,950 रुपये तक बचत कर सकते हैं। कैमरा के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में 64MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Redmi Note 10T 5G पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Redmi Note 10T 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन 11 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में मिल रहा है। इस दौरान 2,000 रुपये की बचत हो रही है। अगर इसे ईएमआई पर खरीदा जाता है तो 812 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के लिए पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 10,950 रुपये तक बचत कर सकते हैं। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 48MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life, fast charging
  • Decent overall performance
  • Crisp display, stereo speakers
  • Good photo quality in daylight
  • Dust and water resistant design
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Weak selfie, ultra-wide, and macro cameras
  • Android 11, promotional content in MIUI
  • Not great value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  2. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  3. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  4. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  6. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  7. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  8. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  9. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  10. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.