Amazon Sale 2025: हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 7100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला OnePlus स्मार्टफोन

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 आज यानी कि 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 07:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 आज यानी कि 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है। फेस्टिवल सीजन की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और टैबलेट आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम OnePlus के मिड रेंज फोन OnePlus Nord CE 5 की बात कर रहे हैं, जिसे Amazon Sale 2025 में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए वनप्लस नॉर्ड सीई 5 5जी पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


 

OnePlus Nord CE 5 5G Price & Offers

OnePlus Nord CE 5 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 23,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जुलाई में 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,249 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 22,300 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

OnePlus Nord CE 5 5G Features & Specifications

OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good CPU performance
  • Very long battery life
  • Decent primary camera
  • Colourful design
  • In-house AI features
  • Bad
  • Lacks stereo speakers
  • Underwhelming ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.