Amazon Prime Day Offers: Nubia M2, N2, Z11, Z17 Mini स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न की बिग प्राइम डे सेल सोमवार को भारत सहित 12 और देशों में शाम 6 बजे शुरू होगी। इस सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे। शाओमी और वनप्लस समेत कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन पर ऑफर दे रही है। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी बड़ी छूट मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:39 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ने ऐलान किया है कि चुनिंदा स्मार्टफोन पर 4,000 तक की छूट मिलेगी
  • अधिकतम 2,000 रुपये का कैशबैक सीमित है
  • इस सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे
अमेज़न की बिग प्राइम डे  सेल सोमवार को भारत सहित 12 और देशों में शाम 6 बजे शुरू होगी। इस सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे। शाओमी और वनप्लस समेत कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन पर ऑफर दे रही हैं। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी बड़ी छूट मिलेगी। इसके अलावा नूबिया ने भी भारत में अब तक लॉन्च हुए अपने सभी डिवाइस को सेल में लिस्ट कर दिया है। इनमें हाल ही में लॉन्च हुए ज़ेड17 मिनी, एम2 और एन2 शामिल हैं।

नूबिया ने ऐलान किया है कि कंपनी के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 4,000 तक की छूट मिलेगी। प्राइम सब्सक्राइबर को एचडीएफसी बैंक कार्ड के सात सभी नूबिया स्मार्टफोन पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। अधिकतम 2,000 रुपये का कैशबैक सीमित है।

नूबिया ज़ेड11 के ग्रे और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट को 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ये स्मार्टफोन क्रमशः 24,999 रुपये और 25,999 रुपये रुपये में उपलब्ध होंगे। नूबिया ज़ेड11 मिनी और एम2 लाइट स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये की छूट है और ये फोन क्रमशः 9,999 रुपये व 10,999 रुपये में मिलेंगे। पिछले महीने 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन दो दिल की सेल के दौरान 18,999 रुपये में मिलेगा।

इस बीच, नूबिया एन1, नूबिया एन2 और नूबिया एन1 लाइट पर छूट नहीं मिल रही है लेकिन इन फोन पर भी 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, डुअल रियर कैमरे वाला नूबिया एम2 भी सोमवार से अमेज़न प्राइम डे सेल में 22,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन अभी सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध है। लेकिन सेल के बाद फोन को नॉन-प्राइम मेंबर के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर भी 15 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.