• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Day 2019: वनप्लस 7 प्रो, आईफोन Xआर, वीवो वी15 प्रो समेत इन प्रीमियम फोन पर मिलेगी छूट

Amazon Prime Day 2019: वनप्लस 7 प्रो, आईफोन Xआर, वीवो वी15 प्रो समेत इन प्रीमियम फोन पर मिलेगी छूट

Amazon Prime Day 2019: अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 का आगाज़ 15 जुलाई से होगा और सेल 16 जुलाई तक चलेगी। सेल के दौरान इन प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट, डील्स और ऑफर्स।

Amazon Prime Day 2019: वनप्लस 7 प्रो, आईफोन Xआर, वीवो वी15 प्रो समेत इन प्रीमियम फोन पर मिलेगी छूट

Amazon Prime Day 2019: वनप्लस 7 प्रो, आईफोन Xआर, वीवो वी15 प्रो समेत इन प्रीमियम फोन पर मिलेगी छूट

ख़ास बातें
  • अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल में कई प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 प्रो में
  • Amazon Prime Day 2019 का आगाज़ 15 जुलाई से
विज्ञापन
Amazon Prime Day 2019 सेल में अब एक ही सप्ताह शेष है। इस साल अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 का आगाज़ 15 जुलाई से होगा और सेल 16 जुलाई तक चलेगी। अमेज़न सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक, ऐप्लायंसेज़ और अन्य प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे। अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 से पहले अमेज़न आगामी ऑफर्स से पर्दा उठा रही है। अगले सप्ताह सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ मिलने वाले 10 प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में पता चल गया है।

अमेज़न ने ये तो बताया दिया कि सेल के दौरान आखिर किस स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी लेकिन फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है कि इन प्रीमियम हैंडसेट पर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेज़न प्राइम डे सेल 2019 के दौरान ऐप्पल आईफोन Xआर पर डिस्काउंट मिलेगा। आईफोन Xआर को 58,900 रुपये में बेचा जाता है लेकिन एचडीएफसी बैंक ऑफर के बाद अभी इसे 53,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हुवावे पी30 लाइट भी इस साल प्राइम डे सेल 2019 का हिस्सा होगा। हुवावे ब्रांड के इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 19,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आईफोन 6एस प्लस और आईफोन एक्स पर भी शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जाएंगे। आईफोन 6एस प्लस फिलहाल अमेज़न पर स्टॉक में नहीं है तो वहीं आईफोन एक्स के 64 जीबी वेरिएंट 68,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही ऐप्पल ब्रांड के हैंडसेट इस साल कुछ प्रमोशनल सेल का हिस्सा रहे हैं।

हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus 7 Pro भी प्राइम डे 2019 सेल में शानदार डील्स और ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। सेल में वनप्लस 6टी को भी छूट के साथ बेचा जाएगा। ओप्पो एफ11 प्रो भी प्रीमियम स्मार्टफोन का हिस्सा है जिसे अगले सप्ताह सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अभी 20,990 रुपये में बेचा जाता है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 भी प्राइम डे सेल 2019 का हिस्सा होगा। गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 18,490 रुपये में बेचा जाता है। अगले सप्ताह सेल के दौरान वीवो वी15 प्रो और वीवो नेक्स भी लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन के साथ डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज और पेमेंट ऑफर भी दिए जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Prime Day 2019, Prime Day
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »