Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता

Nothing का फ्लैगशिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 07:37 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nothing Phone (3) में 5,500mAh बैटरी दी गई है।

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing का फ्लैगशिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Phone (3) पर तगड़ी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको नथिंग फोन (3) पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (3) Offers & Price 

Nothing Phone (3) का 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1299 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹50,700 हो जाएगी। जबकि यह फोन बीते साल जुलाई में ₹89,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹39,299 सस्ते में मिल रहा है।

Nothing Phone (3) Features & Specifications

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3) के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट शामिल है। डाइमेंशन के मामले में Phone 3 की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.