भारत में 10 फ्री Kindle ई-बुक्स दे रही Amazon

अमेज़न ने हाल ही में किंडल और ऑडिबल प्लेटफार्म के लिए एक नया फीचर पेश किया था। इस फीचर के तहत अमेज़ॅन किंडल यूज़र्स अब उस किताब का कवर लॉकस्क्रीन वॉलपेपर पर सेट कर सकते हैं जिसे वे वर्तमान में पढ़ रहे हैं।

भारत में 10 फ्री Kindle ई-बुक्स दे रही Amazon

25 अप्रैल की रात 12.29 बजे तक उपलब्ध रहेगा ऑफर

ख़ास बातें
  • Amazon Kindle ebook नॉन-ट्रांसफरेबल है
  • फ्री में उपलब्ध कराई गई किताबों में कुछ अनुवादित हैं
  • यह ऑफर 25 अप्रैल तक चलेगा
विज्ञापन
Amazon आज 23 अप्रैल विश्वस पुस्तक दिवस (World Book Day) के मौके पर 10 Kindle ई-बुक्स बिल्कुल फ्री दे रही है। यह किताबें भारतीय यूज़र्स के लिए अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। यूज़र्स अपने डिवाइस में Amazon अकाउंट के जरिए बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के यह ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं। वह इन फ्री ई-बुक्स को Kindle और Amazon Fire टैबलेट पर पढ़ सकते हैं। इसके अलावा वह अपने स्मार्टफोन व डिवाइस में Kindle app के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह फ्री किंडल ई-बुक ऑफर 25 अप्रैल को रात 12.29 बजे से ही उपलब्ध होगा।

Amazon पर क्रिएट की गई माइक्रो साइट के मुताबिक, सभी Amazon.in ग्राहक जिन्होंने अपने अमेज़न अकाउंट पर देश की कैटेगरी में ‘India' सेट किया हुआ है, वह सभी इस ऑफर के लिए योग्य हैं। उपलब्ध 10 ई-बुक को माइक्रोसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन अमेज़न का कहना है कि यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल है और इसे दोबारा बेचा नहीं जा सकेगा। फ्री में उपलब्ध किताबें दुनियाभर की अलग-अलग जगहों से है।

किताबों की बात करें, तो इस लिस्ट में The Broken Circle: A Memoir of Escaping Afghanistan by Enjeela Ahmadi-Miller, The Son and Heir: A Memoir Kindle Edition by Alexander Munninghoff, Some Days Kindle Edition by Maria Wernicke और A Single Swallow by Zhang Ling आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ किताबें अनुवादित वर्ज़न की हैं।

अमेज़न ने हाल ही में किंडल और ऑडिबल प्लेटफार्म के लिए एक नया फीचर पेश किया था। इस फीचर के तहत अमेज़ॅन किंडल यूज़र्स अब उस किताब का कवर लॉकस्क्रीन वॉलपेपर पर सेट कर सकते हैं जिसे वे वर्तमान में पढ़ रहे हैं। यह फीचर Kindle (8th, 10th Gen), Kindle Paperwhite (7th, 10th Gen), Kindle Oasis (8th, 9th, 10th Gen) और Kindle Voyage (7th Gen) के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स आसानी से देख सकते हैं कि उनका किंडल डिवाइस ई-कॉमर्स साइट पर योग्य है या नहीं। नए Show Cover विकल्प को आप अपने डिवाइस के सेंटिग्स में ढूंढ सकते हैं। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Kindle, world book day, Amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »