Amazon Great Indian Sale: मोबाइल फोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का आगाज़ हो गया है। वैसे, इस सेल का मज़ा अमेज़न प्राइम मेंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से ही ले पा रहे थे। अब अमेज़न की इस सेल में सभी ग्राहक हिस्सा ले सकते हैं। Amazon Sale में मोबाइल फोन, टेलीविज़न, ऑडियो प्रोडक्ट और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2018 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में मोबाइल, टेलीविज़न व ऑडियो प्रोडक्ट मिल रही है छूट
  • Amazon Great Indian Sale 23 जनवरी की मध्यरात्रि तक चलेगी
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का आगाज़ हो गया है। वैसे, इस सेल का मज़ा अमेज़न प्राइम मेंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से ही ले पा रहे थे। अब अमेज़न की इस सेल में सभी ग्राहक हिस्सा ले सकते हैं। Amazon Sale में मोबाइल फोन, टेलीविज़न, ऑडियो प्रोडक्ट और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। अगर ग्राहक अमेज़न सेल में एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो उन्हें कुल 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि इस ऑफर का फायदा पाने के लिए कम से कम 2,000 रुपये की खरीदारी करने ज़रूरत है। अमेज़न ने यह भी बताया है कि Amazon Pay के ज़रिए खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। सर्वाधिक कैशबैक 200 रुपये का होगा।

Amazon Great Indian Sale 23 जनवरी की मध्यरात्रि तक चलेगी। गौर करने वाली है कि अमेज़न के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी ऐसे ही सेल का आयोजन किया गया है।  हमने आपकी सुविधा के लिए अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में मिल रहे ऑफर में से चुनिंदा मोबाइल फोन ऑफर ढूंढ निकाले हैं। आइए एक नज़र इन ऑफर पर डालें...

मोटो जी5एस प्लस
दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत हाल ही में कम करके 14,999 रुपये की गई थी। अमेज़न इंडिया पर सेल में यह स्मार्टफोन 13,999 रुपये में बिक रहा है। मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले है।

लेनोवो के8 नोट
स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाला पहला लेनोवो फोन, लेनोवो के8 नोट पर भी छूट दी गई है। ग्राहक दो रियर कैमरे वाले इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में बिक रहा है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
अगर आपको मौज़ूदा चलन की तरह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला सस्ता स्मार्टफोन चाहिए तो माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी एक अच्छा विकल्प है। 9,999 रुपये वाले इस फोन को सेल में 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप इस हैंडसेट को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 5.7 इंच के एचडी आईपीएस (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले वाले इस फोन का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।
Advertisement

एलजी क्यू6
14,990 रुपये में लॉन्च किया गया फुलविज़न डिस्प्ले वाला एलजी क्यू6 स्मार्टफोन अमेज़न सेल में 11,990 रुपये में बिक रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 32 जीबी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। इस हैंडसेट को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

हॉनर 6एक्स
आज की तारीख में दो रियर कैमरे के फोन भी चलन में हैं। अगर आपको सस्ते डुअल रियर कैमरा फोन की तलाश है तो अमेज़न की इस सेल में हॉनर 6एक्स को भी खरीद सकते हैं। इसका 32 जीबी वेरिएंट मात्र 7,999 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

इसके अलावा ग्राहक नूबिया ज़ेड11 मिनी (13,999 रुपये), सोनी एक्सए1 अल्ट्रा (25,790 रुपये), असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र (9,999 रुपये), हॉनर 8 (12,999 रुपये), एलजी क्यू6+ (17,299 रुपये), जियोनी ए1 प्लस (19,999 रुपये), एलजी जी6 (29,990 रुपये), ओप्पो एफ1एस (17,990 रुपये), जियोनी एम7 पावर (16,999 रुपये), जियोनी ए1 विराट कोहली एडिशन (11,999 रुपये), हॉनर 8 प्रो (24,999 रुपये), मोटो जी5एस (10,999 रुपये) और सैमंसग गैलेक्सी ऑन8 ब्लैक (11,090 रुपये) सस्ते में खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Sale, Amazon Mobile Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.