Amazon Sale: सैमसंग, मोटोरोला और आईफोन सहित कई बड़े ब्रांड पर मिलेगी 40 प्रतिशत तक छूट

अमेज़न इंडिया एक बार फिर अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी ने इसी हफ्ते जानकारी दी थी कि अमेज़न पर 9 अगस्त से 12 अगस्त तक ‘Amazon Great Indian Sale’ का आयोजन किया जाएगा और इस सेल में कई बड़े ब्रांड पर ऑफर व डील मिलेंगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 11:04 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर 9 से 12 अगस्त तक सेल का आयोजन किया जा रहा है
  • इस सेल में मोबाइल और एक्सेसरी पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी
  • पावर बैंक, हेडफोन और लैपटॉप पर भी ऑफर हैं
अमेज़न इंडिया एक बार फिर अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी ने इसी हफ्ते जानकारी दी थी कि अमेज़न पर 9 अगस्त से 12 अगस्त तक ‘Amazon Great Indian Sale’ का आयोजन किया जाएगा और इस सेल में कई बड़े ब्रांड पर ऑफर व डील मिलेंगी। अब अमेज़न इंडिया पर खुलासा कर दिया गया है कि इस सेल में किन ब्रांड पर कितनी छूट दी जाएगी। हालांकि, अभी हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट की जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी सेल के करीब आने के साथ ही इस बारे में भी खुलासा करेगी।

अमेज़न इंडिया पर मोबाइल और एक्सेसरी के लिए ख़ासतौर पर बनाए गए पेज पर जानकारी दी गई है कि इस कैटेगरी में कंपनी 40 प्रतिशत तक छूट देगी। अमेज़न इंडिया पर वनप्लस, फिलिप्स, लेनोवो, बोस, हॉनर, ऐम्ब्रेन, सोनी, ऐप्पल आईफोन, मोटोरोला, सैमसंग और मी जैसे बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इन कंपनियों के मोबाइल पर 35 प्रतिशत तक, हेडफोन पर 40 प्रतिशत तक, पावर बैंक पर 40 प्रतिशत तक और ब्लूटूथ हेडसेट पर भी 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

मोबाइल और एक्सेसरी की बात करें तो सैमसंग पर 2,000 रुपये तक, हॉनर पर 1,000 रुपये तक, वनप्लस पर 2,000 रुपये तक और लेनोवो पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। आईफोन पर 35 प्रतिशत तक छूट, मोटोरोला पर 2,000 रुपये तक, कूलपैड स्मार्टफोन पर 15 प्रतिशत तक छूट और इनफोकस पर 7 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

वहीं इंटेक्स जैसे पावर बैंक पर 60 प्रतिशत तक छूट, शाओमी के पावर बैंक पर 30 प्रतिशत तक, ऐम्ब्रेन पर 60 प्रतिशत तक और लेनोवो पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं डेल, फिलिप्स, पीटीपी-लिंक, सैमसंग, फिटबिट, जेबील, सोनी, सीगेट, किंडल, टीसीएल, बीपीएल और पीएस4 जैसे इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। लैपटॉप पर 20 प्रतिशत तक, टीवी पर 45 प्रतिशत तक, स्पीकर पर 50 प्रतिशत तक जबकि राउटर पर 50 प्रतिशत तक, स्टोरेज डिवाइस पर 50 प्रतिशत तक और वीयरेबल पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
Advertisement

‘Amazon Great Indian Sale’ में ऑन-टाइम डिलीवरी और ईज़ी रिटर्न्स जैसे ऑफर भी हैं, जिससे ग्राहक आसानी से अमेज़नडॉटइन पर मौज़ूद प्रोडक्ट को आसानी से खरीद सकें।  अमेज़न के मुताबिक, अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में ऐप्पल, वनप्लस, सैमसंग माइक्रोमैक्स, एचपी, मैकेफी जैसे कई बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट पर डील मिलेंगी। इसके अलावा, अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए प्राइम-ओनली एक्सक्लूसिव डील होंगी। इसके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर टॉप डील के लिए भी 30 मिनट पहले एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कैशबैक ऑफर भी दे रही है। अमेज़न पे बैलेंस के लिए 4 अगस्त से टॉपअप कराने पर 15 प्रतिशत तक कैशबैक (300 रुपये तक) मिलेगा।
Advertisement

अमेज़न इंडिया कपड़ों, स्टोरेज और होम प्रोडक्ट पर 'अमेज़न पे बैलेंस ओनली डील्स' भी दे रही है जिसके तहत 10-15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे बैलेंस का इस्तेमाल करने पर ग्राहक तेज और आसान चेकआउट, फटाफट रिफंड का फ़ायदा ले सकते हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर अमेज़न ऐप पर 15 प्रतिशत जबकि वेबसाइट पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा “Guess Who” पज़ल खेलने पर प्रोडक्ट के स्नीक पीक की जानकारी सेल शुरू होने से पहले मिलने का मौका रहेगा। दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक एक नया पज़ल मिलेगा। ऐप से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को goomo.com से बाली की पेड ट्रिप जैसे ट्रैवल ऑफर जीतने का अवसर भी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.