Amazon-Flipkart Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra या iPhone 16 Pro? कौन से फोन पर है सबसे धांसू ऑफर, जानें

iPhone 16 Pro फोन सेल के दौरान 85,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 10:12 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन भारी डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं
  • Galaxy S24 Ultra का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • iPhone 16 Pro फोन Apple ने सितंबर 2024 में लॉन्च किया था

Flipkart सेल में मिल रहा iPhone 16 Pro फोन Apple ने सितंबर 2024 में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy S24 Ultra और iPhone 16 Pro अब Amazon और Flipkart की सेल में उपलब्ध हैं। दोनों ही फोन धांसू फ्लैगशिप फोन हैं और भारी डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। ये फोन भले ही एक साल पहले लॉन्च हुए थे लेकिन आज भी बेहतर कैमरा, चिपसेट परफॉर्मेंस देते नजर आते हैं। तो अगर आप भी इनमें से किसी एक फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल में चल रहे इन दोनों में से किस पर धांसू डील मिल रही है और दोनों फोन के फीचर्स में क्या अंतर है।

Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 16 Pro

Samsung Galaxy S24 Ultra का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसका हालिया प्राइस 71,999 रुपये है और यह Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन का 12 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,04,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को टाइटेनियम ब्लैक, ग्रे, और वॉयलेट शेड्स में खरीदा जा सकता है। प्राइम मेंबर्स को फोन की खरीद पर Amazon Pay ICICI Bank के माध्यम से 5 प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जा रहा है। कंपनी यहां सीधा डिस्काउंट दे रही है जिसके साथ में क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिस्काउंट अलग से मिलेगा। फोन को कंपनी ने जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। जहां पर 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए फोन की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी। 

Advertisement

iPhone 16 Pro की बात करें तो यह फोन अब Flipkart Black मेंबर्स के लिए भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन 85,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स अलग से मिलेंगे। ICICI Bank या Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 5 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट लिया जा सकता है। साथ ही EMI का विकल्प भी दिया गया है। फोन को सेल में Desert Titanium, Natural Titanium, और White Titanium में खरीदा जा सकता है। 

Flipkart सेल में मिल रहा iPhone 16 Pro फोन Apple ने सितंबर 2024 में लॉन्च किया था। जहां पर इसके 128 जीबी वेरिएंट के साथ कीमत 1,19,900 रुपये थी। वहीं फोन के 256GB, 512GB, और 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमश: Rs. 1,29,990, Rs. 1,49,900, और Rs. 1,69,900 रखी गई थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.